’10 राज्यों में चल रही मेरी बनाई सरकार’, प्रशांत किशोर ने क्यों कही ये बात?
Prashant Kishor: बिहार में 13 नवंबर को बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।
इन उपचुनाव में जन सुराज पार्टी चुनावी मैदान में है।
Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक चुनाव में किसी पार्टी को सलाह देने के लिए कितने रुपये लेते होंगे?
पहली बार खुद उन्होंने इसका खुलासा किया है।
जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि वह चुनाव में किसी पार्टी को एक बार अपनी सेवाओं के लिए 100 करोड़ रुपये या इससे अधिक तक की फीस लेते हैं।
दरसअल, जन सुराज पार्टी नेता प्रशांत किशोर बिहार के बेलागंज में अपनी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद के समर्थन में प्रचार प्रसार करने पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 राज्यों में मेरी बनाई हुई सरकार चल रही है, तो क्या मैं अपने अभियान के लिए टेंट और तंबू गाड़ने के लिए पैसा नहीं जुटा सकता?
प्रशांत किशोर के पास पार्टी के लिए कहां से आया फंड?
उन्होंने कहा कि उनसे हमेशा यह सवाल पूछा जाता है कि वह अपने अभियान के लिए कहां से पैसा लाते हैं?
उनके पास इतने लंबे समय तक अभियान चलाने का पैसा कहां से आया?
प्रशांत किशोर ने कहा कि हमको इतना कमजोर मत समझिए।
बिहार में जितना किसी ने सुना नहीं होगा, हम एक चुनाव में किसी को सलाह देते हैं तो हमारा फीस है 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा।
एक दिन में निकल जाएगा 2 साल का पैसा प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हम 2 साल तक अपने अभियान के लिए टेंट और तंबू लगाते रहेंगे और उसके बदले केवल एक चुनाव में जाकर किसी को सलाह देंगे तो सारा पैसा 1 दिन में आ जाएगा।
बता दें प्रशांत किशोर ने पूरे बिहार में अभियान चलाने के बाद हाल ही में अपनी पार्टी बनाई है।
बिहार में 13 नवंबर को बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।
इन उपचुनाव में जन सुराज पार्टी चुनावी मैदान में है।
यह प्रशांत किशोर की पार्टी का पहला चुनाव है।
Article Advertisement
Politics
’10 राज्यों में चल रही मेरी बनाई सरकार’, प्रशांत किशोर ने क्यों कही ये बात?
’10 राज्यों में चल रही मेरी बनाई सरकार’, प्रशांत किशोर ने क्यों कही ये बात? Prashant Kishor: बिहार में 13 नवंबर को बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन उपचुनाव में जन सुराज पार्टी चुनावी मैदान में है। Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक चुनाव में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
