Prashant Kishor पार्टी को सलाह देने की लेते हैं कितनी फीस?
खुद किया खुलासा Prashant Kishor Advising Fees: प्रशांत किशोर बेलागंज में एक कार्यक्रम में शामिल हुए।
जहां पर उन्होंने जन सुराज यात्रा के लिए धन कहां से लाते हैं इसका खुलासा किया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि वह अपने अभियानों के लिए पैसा कहा से लाते हैं?
Prashant Kishor Advising Fees: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर अपनी यात्रा के में हो रहे खर्चे को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।
लोग उनसे पूछते हैं कि इसके लिए उनके पास इतने पैसे कहां से आते हैं।
इस पर प्रशांत ने कहा कि वह चुनावी रणनीतिकार के तौर पर किसी भी राजनीतिक दल या नेता को सलाह देने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक फीस लेते हैं।
प्रशांत किशोर ने इस बात का खुलासा 31 अक्टूबर को बिहार में आगामी उपचुनावों के लिए प्रचार के दौरान किया है।
लोगों का सवाल पैसा कहां से आता है?
बेलागंज के कार्यक्रम में प्रशांत किशोर शामिल हुए।
जहां पर लोगों को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि वह अपने अभियानों के लिए धन कहां से जुटाते हैं।
इसपर वह कहते हैं कई राज्यों में सरकारें मेरी रणनीतियों पर चल रही हैं।
क्या आपको लगता है कि मेरे पास अपने अभियान के लिए टेंट लगाने के लिए पैसे नहीं होंगे?
क्या आपको लगता है कि मैं इतना कमजोर हूं?
आगे वह पूछते हैं कि क्या बिहार में किसी ने भी मेरी तरह की फीस के बारे में नहीं सुना है।
प्रशांत किशोर ने अपनी फीस के बारे में कहा कि अगर मैं किसी को एक चुनाव में सलाह देता हूं तो उसके लिए मेरी फीस 100 करोड़ रुपये या उससे भी ज्यादा होती है।
अगले दो साल तक मैं ऐसी ही एक चुनावी सलाह से अपने अभियान का खर्च निकाल सकता हूं।
---विज्ञापन--- बिहार में उपचुनाव कब?
बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं।
इसके लिए जन सुराज ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
बेलागंज से मोहम्मद अमजद, इमामगंज से जितेंद्र पासवान, रामगढ़ से सुशील कुमार सिंह कुशवाहा और तरारी से किरण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को किया जाएगा, वहीं, 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे।
चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
Article Advertisement
Politics
Prashant Kishor पार्टी को सलाह देने की लेते हैं कितनी फीस? खुद किया खुलासा
Prashant Kishor पार्टी को सलाह देने की लेते हैं कितनी फीस? खुद किया खुलासा Prashant Kishor Advising Fees: प्रशांत किशोर बेलागंज में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने जन सुराज यात्रा के लिए धन कहां से लाते हैं इसका खुलासा किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि वह अपने अभ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
