अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

'लालू 9वीं फेल बेटे को बनना चाहते हैं बिहार का राजा', प्रशांत किशोर का लालू-तेजस्वी पर तंज

रोहतास (बिहार): जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी बिहार बदलाव यात्रा के दौरान रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और जनता से बदलाव की अपील की। लालू पर चुटकी, 'बिहार के सबसे अच्छे पिता' सभा को संबोधित करते

'लालू 9वीं फेल बेटे को बनना चाहते हैं बिहार का राजा', प्रशांत किशोर का लालू-तेजस्वी पर तंज

Article Advertisement

रोहतास (बिहार): जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी बिहार बदलाव यात्रा के दौरान रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और जनता से बदलाव की अपील की।

Article Advertisement

लालू पर चुटकी, 'बिहार के सबसे अच्छे पिता' सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा: “लालू जी कुछ करें या न करें, लेकिन वह बिहार के सबसे अच्छे पिता जरूर हैं। वह अपने नौवीं पास बेटे को बिहार का राजा बनाना चाहते हैं। ” उन्होंने कहा कि लालू यादव अपने बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं, लेकिन बिहार के बाकी बच्चों को पढ़-लिखकर भी नौकरी नहीं मिल पा रही है। जनता से सवाल और अपील प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता को अब अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोचना होगा। उन्होंने कहा: अगर बदलाव चाहिए तो “ 56 इंच के सीने और 9वीं फेल नेताओं ” को छोड़ना होगा। तभी बेरोजगारी की समस्या दूर होगी और विकास की राह खुलेगी। पीएम मोदी पर भी तंज प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा: “लोग 56 इंच का सीना देखते हैं, लेकिन अपने बच्चों का भविष्य नहीं देखते। जब तक जनता प्राथमिकता नहीं बदलेगी, तब तक एक प्रशांत किशोर या दस प्रशांत किशोर भी बिहार में बदलाव नहीं ला सकते।” रोजगार और कारखाने का मुद्दा सभा में प्रशांत किशोर ने डालमियानगर रेल वैगन कारखाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह कारखाना इसलिए बंद है क्योंकि लोग मंदिर बनाने वालों को वोट देते हैं, लेकिन कारखाना चलाने वालों को नहीं। उन्होंने कहा, जिस दिन लोग कारखाने के लिए वोट देंगे, उसी दिन रोजगार के अवसर फिर से बढ़ेंगे। रितेश पांडे की मौजूदगी कार्यक्रम में भोजपुरी गायक रितेश पांडे की मौजूदगी ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रशांत किशोर ने सभा के जरिए जनता को एकजुट होकर बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने का संदेश दिया। 👉 बिहार राजनीति और जन आंदोलन से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए विज़िट करें: Seemanchal Live

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read