BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Politics

बिहारः प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को दिया जोर का झटका, आरजेडी ने लिया काउंटर एक्शन

Published: 18/7/2024, 3:18:10 pm70 viewsSeemanchal Live

बिहारः प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को दिया जोर का झटका, आरजेडी ने लिया काउंटर एक्शन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बिसात पर जोड़ तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अभी वक्त है, लेकिन सियासी बिसात पर जोड़ तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। जनसुराज यात्रा के जरिए बिहार में रा

बिहारः प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को दिया जोर का झटका, आरजेडी ने लिया काउंटर एक्शन
बिहारः प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को दिया जोर का झटका, आरजेडी ने लिया काउंटर एक्शन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बिसात पर जोड़ तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अभी वक्त है, लेकिन सियासी बिसात पर जोड़ तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। जनसुराज यात्रा के जरिए बिहार में राजनीतिक जमीन की तलाश कर रहे प्रशांत किशोर को स्थानीय स्तर पर सहयोग मिलता दिख रहा है। इसे ऐसे समझिए कि तेजस्वी यादव की पार्टी ने भागलपुर में राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष आशा जायसवाल, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार साह और सहायक प्रवक्ता अजीत कुमार सहित पांच को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने इस संबंध में निष्कासन का पत्र भी जारी कर दिया है। प्रशांत किशोर के संगठन के साथ संपर्क में रहने वाले गौराडीह के मो. आफताब आलम और कहलगांव के पवन भारती भी शामिल हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लालू यादव की पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसी बीच प्रशांत किशोर की ओर से भी उसे चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल प्रशांत किशोर ने कुछ दिनों पहले ही भागलपुर और नवगछिया में बैठक की थी। जनसुराज संगठन के मुखिया की इस बैठक में आरजेडी के तमाम कार्यकर्ताओं ने मदद की थी, जब पार्टी को इसकी सूचना मिली तो मामले की जांच शुरू हुई और पार्टी ने एक्शन लिया। आरजेडी की जांच में पता चला कि जनसुराज की बैठक के दौरान राजद के स्थानीय नेताओं ने सदस्यता ले ली है। इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने प्रदेश अध्यक्ष से की और उन्होंने अनुशासनहीनता के आरोप में सभी को निष्कासित कर दिया। हालांकि पार्टी को पूर्व महिला जिलाध्यक्ष आशा जायसवाल की कई शिकायतें पहले भी मिलती रही थीं। इन्हीं शिकायतों के कारण उन्हें महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल ने जिलाध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया था। उनके स्थान पर सीमा जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई थी।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read