अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल जगत ने नरवाल और अडाना की तारीफ की

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल जगत ने नरवाल और अडाना की तारीफ की नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खेल जगत ने तोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अड

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल जगत ने नरवाल और अडाना की तारीफ की

Article Advertisement

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेल जगत ने नरवाल और अडाना की तारीफ की नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खेल जगत ने तोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अडाना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिये यह खास पल है। विश्व रिकॉर्डधारी उन्नीस वर्ष के नरवाल ने पैरालम्पिक का रिकॉर्ड बनाते हुए 218 . 2 स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं पी1 पुरूषों की एस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मंगलवार को कांस्य जीतने वाले अडाना ने 216 . 7 अंक बनाकर रजत पदक अपने नाम किया । इसके साथ ही अडाना एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए । राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति कोविंद के हवाले से ट्वीट में कहा, ‘‘ निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीत कर युवा मनीष नरवाल ने भारतीयों को गौरवान्वित किया है और पैरालंपिक में तिरंगे का मान ऊंचा रखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आपने इतने कम उम्र में अत्यधिक प्रतिभा और समर्पण का प्रदर्शन किया है। आपको हार्दिक बधाई। भविष्य में आप और ख्याति अर्जित करें। ’’ राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में अडाना की सराहना करते हुए कहा ,‘‘ आपके असाधारण प्रदर्शन के लिये बधाई । आप भविष्य में और जीत हासिल करें । वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ तोक्यो पैरालम्पिक में जीत का सिलसिला जारी है । युवा और बेहद प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि । उनका स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिये खास पल है । उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना ।’’ वहीं उन्होंने आगे कहा ,‘‘ शानदार सिंहराज सिंह अडाना ने फिर यह कर दिखाया । उन्होंने एक और पदक जीता और इस बार मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में पदक जीता । भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है । उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना ।’’ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दोनों को बधाई देते हुए कहा ,‘‘ मनीष की स्वर्णिम सफलता से देश में उमंग है और सिंहराज ने एक और पदक जीतकर भारत को फिर गौरवान्वित किया । भारत को दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व है । मैं दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं ।’’ खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा ,‘‘ भारत के लिये पदकों की बौछार । अभी तक 15 पदक हो चुके हैं । शानदार सिंहराज ने रजत जीतकर इतिहास रच दिया ।’’ ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के लिये पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कहा ,‘‘ भारत के लिये स्वर्ण और रजत । यह सपने जैसा है । मनीष नरवाल को स्वर्ण और सिंहराज सिंह अडाना को रजत । अद्भुत । दोनों को बधाई ।’’ चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ मनीष नरवाल को पहले स्थान और सिंहराज अडाना को दूसरे स्थान पर रहने के लिये बधाई । हमारे पैरा एथलीटों को भविष्य में और कामयाबी तथा पहचान मिलने के लिये शुभकामनायें ।’’ बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा ,‘ भारत के लिये अद्भुत पल । एक बार फिर एक स्पर्धा में दो पदक । मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना को बधाई ।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read