अयोध्या नगरी पहुंच सम्राट चौधरी ने मुंडवाया सिर, भगवान श्री राम को किया मुरेठा समर्पित करीब 2 साल बाद बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भगवान श्री राम के नगरी अयोध्या पहुंचकर अपना मुरेठा उतारा. 3 जुलाई की सुबह डिप्टी सीएम ने पहले सरयू नदी में डुबकी लगाई और उसके बाद अपना मुरेठा उतारकर इसे भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित कर दिया. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने करीब 22-23 महीने बाद बुधवार यानी 3 जुलाई को भगवान राम के नगरी पहुंचकर अपनी पगड़ी उतार ली. सबसे पहले डिप्टी सीएम ने सरयू नदी में डुबकी लगाई. जिसके बाद अपना मुरेठा उतारकर भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित कर दिया. 28 जून को अपने घर में पूजा के बाद सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी थी कि वह अयोध्या पहुंचकर अपना मुरेठा उतारेंगे. भाजपा नेता 2 जुलाई को अयोध्या पहुंचे और 3 जुलाई की सुबह-सुबह सरयू नदी में डुबकी लगाई. पगड़ी उतारने और सिर मुंडवाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि 'भगवान राम को समर्पण करना था और आज अयोध्या नगरी में आकर सरयू नदी में स्नान करके ये मुरेठा जो हमने 22-23 महीने से बांध रखा था, उसे भगवान राम के चरणों में समर्पित करूंगा.' नीतीश कुमार को लेकर खाई थी कसम आपको बता दें कि सम्राट चौधरी ने बिहार में 2022 में जब महागठबंधन की सरकार बनी थी, उस समय यह कसम खाई थी कि जब तक वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी से नहीं हटा देंगे, तब तक अपने सिर पर मुरेठा बांधे रहेंगे. वो इस पगड़ी को तब ही हटाएंगे, जब नीतीश कुर्सी से हटेंगे. वहीं, जनवरी 2024 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में फिर से शामिल हो गए. जिसके बाद से वह नीतीश कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आ रहे हैं. भगवान राम के चरणों में मुरठा किया समर्पित एनडीए ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पहले ही घोषणा कर चुकी है कि उनका सीएम चेहरा नीतीश कुमार होंगे. सम्राट चौधरी कई बार भाजपा को अपनी मां भी बता चुके हैं. इन सबके बीच 28 जून को पटना में ही भाजपा नेता ने मुरेठा खोलने की घोषणा कर दी थी. 3 जुलाई को अयोध्या पहुंचकर सम्राट चौधरी ने पहले सरयू नदी में स्नान किया और फिर अपना मुरेठा खोलकर इसे भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित कर दिया.
Article Advertisement
Politics
अयोध्या नगरी पहुंच सम्राट चौधरी ने मुंडवाया सिर, भगवान श्री राम को किया मुरेठा समर्पित
अयोध्या नगरी पहुंच सम्राट चौधरी ने मुंडवाया सिर, भगवान श्री राम को किया मुरेठा समर्पित करीब 2 साल बाद बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भगवान श्री राम के नगरी अयोध्या पहुंचकर अपना मुरेठा उतारा. 3 जुलाई की सुबह डिप्टी सीएम ने पहले सरयू नदी में डुबकी लगाई और उसके बाद अपना मुरेठा उतारकर इसे भगवान श्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
