प्रेस क्लब मधुबनी में प्रेस से परिचर्चा कार्यक्रम का हुआ* आयोजन -------------सभी प्रिंट एवम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने लिया भाग।* *प्रशासन एवम मीडिया के बीच* *और होगा बेहतर समन्वय- डीपीआरओ।* *जिले मे गुणवत्तापूर्ण सूचनाओं का होगा ससमय संप्रेषण।* प्रदीप कुमार नायक प्रेस क्लब मधुबनी में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी परिमल कुमार की अध्यक्षता में "प्रेस से परिचर्चा कार्यक्रम" का आयोजन किया गया, जिसमें सभी मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Politics
प्रेस क्लब मधुबनी में प्रेस से परिचर्चा कार्यक्रम का हुआ* आयोजन
प्रेस क्लब मधुबनी में प्रेस से परिचर्चा कार्यक्रम का हुआ* आयोजन -------------सभी प्रिंट एवम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने लिया भाग।* *प्रशासन एवम मीडिया के बीच* *और होगा बेहतर समन्वय- डीपीआरओ।* *जिले मे गुणवत्तापूर्ण सूचनाओं का होगा ससमय संप्रेषण।* प्रदीप कुमार नायक प्रेस क्लब मधुबनी में जिला

Article Advertisement
Article Advertisement
परिचर्चा तीन सत्रों में सम्पन्न हुई।
परिचर्चा के प्रथम सत्र में नव पदस्थापित डीपीआरओ परिमल कुमार ने अपना परिचय देते हुए उपस्थित सभी मीडिया प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया।
दूसरे सत्र में प्रशासन एवम मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाने एवम सूचना सम्प्रेषण को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा दिये गए सुझाव एवम शिकायतों के आलोक में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डीपीआरओ ने कहा कि शीघ्र ही इस पर अग्रेतर कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मीडिया को ससमय गुणवत्तापूर्ण सूचना उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है।
उन्होंने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से अपील किया कि सरकार की पत्रकार बीमा योजना का लाभ अवश्य उठाये।
परिचर्चा में मीडिया प्रतिनिधियों ने भी अपने कई महत्वपूर्ण एवम बहुमूल्य सुझाव दिए।
अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के बीच बेहतर संवाद और सभी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से संबंधित सूचनाओं का जन जन तक पंहुचना ,मधुबनी शहर में अतिक्रमण एवम जाम से निजात, भूमि विवाद, विधिव्यवस्था आदि को लेकर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
डीपीआरओ ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों की सुझावों एवम शिकायतों को बारी बारी से सुना और उन्हें शीघ्र ही नियमानुकूल कदम उठाने की बात कही, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर वरीय अधिकारियों के संज्ञान में देने का आश्वासन दिया।
अपने संबोधन में डीपीआरओ ने कहा कि आने वाले दिनों में हमें मिलकर जिले के बेहतरी के लिए कार्य करना है।
फर्जी पत्रकारिता एवम पत्रकार के सम्बंध में उठाये गए सवाल पर उन्होंने कहा की चंद गलत लोगों के कारण सम्पूर्ण मीडिया कर्मियों की गरिमा धूमिल नही होने दी जाएगी,ऐसे लोगो को चिन्हित करने में मीडिया का सहयोग अपेक्षित है।
उन्होंने कहा कि हमें जनहित में प्रखर पत्रकारिता का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए ताकि जन कल्याण की सामूहिक अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके।
डीपीआरओ ने जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे सभी योजनाओं को सफलीभुत करने में मीडिया कर्मियों की भूमिका को रेखांकित किया और भविष्य में सूचनाओं को लेकर बेहतर तालमेल की बात कही।
उन्होंने मीडिया कर्मियों के हित में जिले के सूचना भवन के बेहतर इस्तेमाल जैसे बैठने की व्यवस्था, इंटरनेट की व्यवस्था, सूचना सम्प्रेषण की व्यवस्था,पेयजल की व्यवस्था आदि को शीघ्र दुरुस्त किए जाने की बात कही।
उक्त परिचर्चा कार्यक्रम में दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, आज तक सहित सभी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
