अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

प्रधानमंत्री ने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर भूपेंद्र पटेल को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर भूपेंद्र पटेल को दी बधाई नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य के विकास को नयी

प्रधानमंत्री ने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर भूपेंद्र पटेल को दी बधाई

Article Advertisement

प्रधानमंत्री ने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर भूपेंद्र पटेल को दी बधाई नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य के विकास को नयी ऊंचाई मिलेगी।

Article Advertisement

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भूपेंद्र भाई को बधाई। मैं उन्हें सालों से जानता हूं और उनके शानदार काम को भी मैंने देखा है, वह चाहे भाजपा संगठन में हों या स्थानीय निकाय प्रशासन में हों या फिर सामुदायिक सेवा में हों, वह निश्चित तौर पर गुजरात की विकास गाथा को और आगे बढ़ाएंगे।’ प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी सराहना की और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वह जनसेवा में अपना योगदान जारी रखेंगे। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के रूप में अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान रूपाणी जी ने कई जन हितैषी कदम उठाए। समाज के सभी वर्गों के लिए उन्होंने अनथक काम किए। मुझे भरोसा है कि वह आने वाले समय में जन सेवा में अपना योगदान जारी रखेंगे।’’ रूपाणी के शनिवार को इस्तीफा देने के बाद, अहमदाबाद में घाटलोडिया विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पटेल को रविवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। राजभवन में आज आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आर्चाय देवव्रत ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read