अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

निजी शिक्षण संस्थानों तथा शिक्षकों के हित में बिहार सरकार द्वारा उठाया जाए उचित कदम:वसीम अकरम

अररिया(फारबिसगंज): एआईएमआईएम के प्रखंड अध्यक्ष वसीम अकरम ने कहा है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से आज हमारा प्रदेश ही नही बल्कि सम्पूर्ण देश जूझ रहा है।जिसके कारण पिछले कई महीनों से देश के लगभग सभी राज्यो में लॉक डाउन लगा हुआ है।जिसके कारण देश के सभी राज्यो सहित बिहार के सभी शैक्षणिक संस्थाने बन्द

निजी शिक्षण संस्थानों तथा शिक्षकों के हित में बिहार सरकार द्वारा उठाया जाए उचित कदम:वसीम अकरम

Article Advertisement

अररिया(फारबिसगंज): एआईएमआईएम के प्रखंड अध्यक्ष वसीम अकरम ने कहा है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से आज हमारा प्रदेश ही नही बल्कि सम्पूर्ण देश जूझ रहा है।जिसके कारण पिछले कई महीनों से देश के लगभग सभी राज्यो में लॉक डाउन लगा हुआ है।जिसके कारण देश के सभी राज्यो सहित बिहार के सभी शैक्षणिक संस्थाने बन्द है।बिहार सरकार द्वारा निजी शिक्षण संस्थानों को ये आदेश दिया गया था,कि सभी निजी शिक्षण संस्थाने अपने छात्र तथा छात्राओं से 2 महीने की फीस नही लेंगे।इस आदेश के बाद सभी लघु एंव मध्यम दर्जे वाले प्राइवेट स्कूलों के समक्ष समस्या खड़ी हो गयी है, कि वे अपने शिक्षकों को मानदेय कहाँ से दें वहीं प्राइवेट शिक्षकों के सामने भी दैनिक आवश्यकताओं की समस्याएं खड़ी हो चुकी है।

Article Advertisement

क्योंकि बिहार सरकार के द्वारा निजी शिक्षण संस्थानों के हित के लिए कोई भी प्रावधान इस लॉक डाउन में नही किया गया है। उन्होंने बिहार सरकार से अनुरोध किया कि बिहार सरकार द्वारा निजी शिक्षण संस्थानों तथा शिक्षकों के हित के लिए जल्द से जल्द कोई ऐसा कदम उठाया जाए जिस से उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read