अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

फारबिसगंज:LAC पर शहीद जवानो को एआईएमआईएम द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि, चीनी सामानों का वहिष्कार करने की ,की गई माँग।

फारबिसगंज(अररिया): आज दिनांक 20/06/2020को फारबिसगंज के स्टेशन चौक पर चीनी सैनिको द्वारा 20 भारतीय सैनिकों की हत्या के खिलाफ एआईएमआईएम द्वारा प्रदर्शन किया गया तथा शहीदो को श्रद्धांजलि दी गयी। ज्ञात हो कि 15/06/2020(सोमवार )की रात को LAC पर चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सपूत वीरगति को प्र

फारबिसगंज:LAC पर शहीद जवानो को एआईएमआईएम द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि, चीनी सामानों का वहिष्कार करने की ,की गई माँग।

Article Advertisement

फारबिसगंज(अररिया): आज दिनांक 20/06/2020को फारबिसगंज के स्टेशन चौक पर चीनी सैनिको द्वारा 20 भारतीय सैनिकों की हत्या के खिलाफ एआईएमआईएम द्वारा प्रदर्शन किया गया तथा शहीदो को श्रद्धांजलि दी गयी। ज्ञात हो कि 15/06/2020(सोमवार )की रात को LAC पर चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय सपूत वीरगति को प्राप्त हुए थे।

Article Advertisement

चीनी सैनिको ने पीछे हटने के नाम पर रॉड और पत्थरों से भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया था। इस अवसर पर एआईएमआईएम के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सैनिकों पर चीन की ये कायराना हमला है  जो कि नाकाबिले बर्दाश्त है।इसलिए भारतीय सरकार से अनुरोध है कि जिस तरह हमने पाकिस्तान की नीच हरकत पर उसके ऊपर हमला किया था उसी तरह चीन के ऊपर भी एक सर्जिकल स्ट्राइक करें ताकि पूरी दुनिया मे ये साफ साफ संदेश पहुंचे की हमारा देश अपने स्वाभिमान के लिए ईंट का जवाब पत्थर से देना जनता है। प्रखंड महासचिव रूमी राज ने भी सरकार से ये मांग किया कि हमारी सरकार जल्द से जल्द चीनी सामानों के आयात पर रोक लगाए और झूठी बयानबाजी को छोड़ कर नागरिको को ये भरोसा दिलाये की उनके पास अब स्वदेशी सामान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश मे अनगिनत इंजीनियर बेरोजगार बैठे हुए है जो चीनी इंजीनियर से  कही ज्यादा अच्छा है। हमारी सरकार जितना जल्द हो सके इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करे जहाँ चीनी उत्पाद की तरह सस्ते उत्पाद तैयार किया जा सके ,हमारी यह नीति चीनी अर्थव्यवस्था पर कड़ी चोट होगी। मौके पर मौजूद प्रखंड सचिव मो० शोएब ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हमारी सरकार सिर्फ चीनी सामानों वहिष्कार करने की बात कर रही है लेकिन उसके विकल्प में उन्होंने क्या किया है ये बताने में पूरी तरह फ़ेल साबित हुई है। केंद्र सरकार आवाम को बेवक़ूफ़ बनाना बन्द करें और जल्द से जल्द चीनी सामानों का विकल्प तैयार करें ताकि ये सुनिश्चित की जा सके कि किस तरह चीनी सामानों का वहिष्कार हो। नगर अध्यक्ष शहंशाह आलम ने कहा कि जब भारत मे पुलवामा हुआ तो उसके जवाब में बालाकोट अटैक किया गया और pok में सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, आज हमारी सरकार चीन को भी उस तरह का जवाब क्यों नही दे रही है।आखिर ये चुप्पी और शांति क्यों?हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई घटना नही हुई है और कोई चीनी सैनिक भारत मे नही घुसा है,तो आखिर हमारे 20 जवान शहीद कैसे हुए। आखिर हमारे प्रधानमंत्री भारतीय नागरिकों से झूठ क्यों बोल रहे है? इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष रिज़वान आलम,युवा सदस्य ताज,उमर फारूक,फ़ारूक़ आलम,मजहर आलम,मो० आकिल,मो० हम्माद आलम,मो० नफीस,रहमत मो० महबूब आलम,रमेश कुमार  इत्यादि लोग मौजूद थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read