अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

लोक सेवा में रोमांचक, संतोषजनक करियर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है : मोदी

लोक सेवा में रोमांचक, संतोषजनक करियर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है : मोदी नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा पास करने वाले लोगों को शनिवार को बधाई दी और कहा कि लोक सेवा में एक रोमांचक तथा संतोषजनक करियर उनकी प्रतीक्षा

लोक सेवा में रोमांचक, संतोषजनक करियर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है : मोदी

Article Advertisement

लोक सेवा में रोमांचक, संतोषजनक करियर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है : मोदी नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा पास करने वाले लोगों को शनिवार को बधाई दी और कहा कि लोक सेवा में एक रोमांचक तथा संतोषजनक करियर उनकी प्रतीक्षा कर रहा है और वे भारत की यात्रा की महत्वपूर्ण अवधि के दौरान अहम प्रशासनिक भूमिकाएं निभाएंगे।

Article Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा पास न करने वाले लोगों को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जो युवा मित्र यूपीएससी परीक्षा पास नहीं कर पाए, मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि आप बहुत प्रतिभाशाली हैं। अभी और मौके आएंगे। साथ ही भारत में विविध अवसर हैं जिन्हें तलाश करना होगा। आप जो भी करने का निर्णय लें, उसके लिए आपको शुभकामनाएं।’’ इस बार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 545 पुरुषों और 216 महिलाओं समेत कुल 761 उम्मीदवार पास हुए हैं। बिहार के शुभम कुमार और मध्य प्रदेश की जागृति अवस्थी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। यूपीएससी परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read