अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया के लक्ष्मीपुर में भक्तों ने की लक्ष्मी पूजा

अररिया के लक्ष्मीपुर में भक्तों ने की लक्ष्मी पूजा फारबिसगंज प्रखंड के टेढ़ी मुशहरी पंचायत के कुड़वा लक्ष्मीपुर गांव में लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। लगभग इस गांव में 40 वर्ष पूर्व से लक्ष्मी मां की प्रतिमा की पूजा की जाती है। पहले इस गांव के लोग कच्ची टिन के बने मंदिर में पूजा करते थे। अब

अररिया के लक्ष्मीपुर में भक्तों ने की लक्ष्मी पूजा

Article Advertisement

अररिया के लक्ष्मीपुर में भक्तों ने की लक्ष्मी पूजा फारबिसगंज प्रखंड के टेढ़ी मुशहरी पंचायत के कुड़वा लक्ष्मीपुर गांव में लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है। लगभग इस गांव में 40 वर्ष पूर्व से लक्ष्मी मां की प्रतिमा की पूजा की जाती है।

Article Advertisement

पहले इस गांव के लोग कच्ची टिन के बने मंदिर में पूजा करते थे। अब ग्रामीणों के मदद से बने नये मंदिर भवन में पूजा की जाती है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मन्दिर को आकर्षक तरीके से सजाया है, भव्य मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति जागरण का आयोजन किया जा रहा है। मुखिया अरविन्द विश्वास ने बताया कि आसपास के 7-8 पंचायत केे लोग इस मेले में आते हैं। दो कट्ठा जमीन मंदिर को दान में बेचन विश्वास ने दी है। मेला लगाने के लिये रामानन्द विश्वास अपनी दो एकड़ जमीन पिछले10 साल से दे रहे हैं। इस दौरान वे अपनी जमीन में कोई फसल नहीं लगाते हैं। पूजा कमिटी की तत्परता स्थानीय प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि के सहयोग से मेला का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से होता है। सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा कमिटी के सदस्य कमलदेव मेहता, दिलीप मेहता, मिंटू मेहता, किशोर मेहता, जनार्दन ततमा, कमलेश्वरी मंडल, राजेन्द्र मंडल, नन्दराम मंडल, सुनील मंडल, दिनेश मंडल, भीम मंडल, गयानंद मंडल, गोपाल मंडल, गजेंद्र मेहता, सदानन्द मेहता, उद्यानन्द मंडल, सरपंच मनोज मेहता, उपमुखिया अवतार मंडल, पंचायत समिति विजय विश्वास, सुशील मंडल, रमेश साह, नारायण साह, गुड्डू,रमेश मंडल की भूमिका अहम रहती है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read