अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

पहले दिन 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे भरे

पहले दिन 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे भरे प्रखंड मुख्यालय के नौ पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशियों और कमेटी सदस्यों के लिये 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के लिए उमीदवारों की सहायता के लिए मुख्यालय

पहले दिन 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे भरे

Article Advertisement

पहले दिन 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे भरे प्रखंड मुख्यालय के नौ पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशियों और कमेटी सदस्यों के लिये 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

Article Advertisement

नामांकन प्रक्रिया के लिए उमीदवारों की सहायता के लिए मुख्यालय स्थित फैसिलिटी भवन में दो काउंटर बनाए गए हैं। जिसमें पहले काउंटर पर पांच पंचायत के प्रत्याशी नामांकन पर्चा भरेंगे जिसमें रामपुर परिहट, सिंहपुर दियारा, भिखना, लक्ष्मीपुर गिरधर तथा नाथपुर पंचायत शामिल हैं। वहीं दूसरे काउंटर पर गोरियर पूरव, धूसर टीकापट्टी ,कोयली सिमरा पूरव और कोयलीसिमरा पश्चिम पंचायत शामिल है। अध्यक्ष पद के लिए रामपुर परिहट के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार ने पुनः पैक्स नामांकन किया है। वहीं सिंहपुर दियरा पंचायत से रमन कुमार सिंह और निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष मसीउर्रहमान ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। भिखना से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह और लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायत से भी एक प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। वही सदस्य पद के लिए कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत से चार, सिंहपुर दियारा से चार और भिखना पंचायत से दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। दूसरी ओर, बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय में 22 कर्मियों को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read