5 महीने के अंदर पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी हवाई सेवा!
CM नीतीश कुमार ने की 'प्रगति' की समीक्षा - PURNEA AIRPORT 5 महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होगी. प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की. पूर्णिया: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया का दौरा किया. जहां उन्होंने 581 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उनकी दौरे से पूर्णिया एयरपोर्ट के जल्द चालू होने की उम्मीद बढ़ गई है. इसको लेकर भी सीएम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में चर्चा की और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. 5 महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी हवाई सेवा: समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूर्णिया से जल्द हवाई सेवा शुरू करने की मांग की गई. जिस पर सीएम ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को इस पर तेजी से काम करने को कहा. पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका और बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं. "मुख्यमंत्री जी द्वारा पूर्णिया को जितनी सौगात दी गई है, उससे हम लोग काफी खुश है. विधायक और प्रतिनिधि की मुख्य मांग नीतीश कुमार से हवाई सेवा शुरू करने की थी, जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले 5 महीने के अंदर पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू की जाएगी."- विजय खेमका, बीजेपी विधायक, पूर्णिया सदर क्या बोले सत्ता पक्ष के विधायक?: वहीं, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि हमलोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचने के बाद इस मुद्दे पर क्या कहते हैं. एयरपोर्ट मुद्दे पर काफी दिनों से पूर्णियावासी और जनप्रतिनिधि अपनी आवाज उठाते आ रहे थे. अब सीएम के आश्वासन से उम्मीद जगी है कि जल्द ही पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू होगी. एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल का डिजाइन तैयार: आपको बताएं कि पिछले साल नवंबर में ही पूर्णिया एयरपोर्ट के अंतरिम टर्मिनल का डिजाइन तैयार हो चुका है. जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडु से मुलाकात कर इस बारे में पोस्ट साझा किया था. उन्होंने बताया था कि 4 महीने में यह अंतरिम टर्मिनल बनकर तैयार हो जाएगा.
Article Advertisement
Politics
5 महीने के अंदर पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी हवाई सेवा! CM नीतीश कुमार ने की 'प्रगति' की समीक्षा - PURNEA AIRPORT
5 महीने के अंदर पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी हवाई सेवा! CM नीतीश कुमार ने की 'प्रगति' की समीक्षा - PURNEA AIRPORT 5 महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होगी. प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की. पूर्णिया: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण के तहत मंगलवार
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
