पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए बवाल, जमीन लेने पहुंची 'सरकार' तो किसानों ने खदेड़ा, कहा - मुआवजा नहीं.. - PURNEA AIRPORT पूर्णिया एयरपोर्ट की जमीन अधिग्रहण का विरोध शुरू हो गया है. पुलिस से ग्रामीणों की झड़प हो गई. महिला समेत कई लोग घायल हुए हैं. पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में हवाई अड्डा का निर्माण हो रहा है. इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है लेकिन के.नगर थाना क्षेत्र के गोआसी में बवाल हो गया. पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहण की गई जमीन खाली कराने को लेकर जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. इसमें 10 से अधिक ग्रामीण, जबकि करीब 6 पुलिस वाले जख्मी हुए हैं. कई महिलाओं को भी चोटें आईं हैं. एयरपोर्ट की जमीन को लेकर भयंकर बवाल: जमीन खाली कराने के लिए जब पुलिस पहुंची, तब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. पुलिस ने लोग को कहा कि अपने-अपने खेतों से वह मक्के की फसल को काट लें, नहीं तो सरकारी स्तर पर उनके मक्के को काट दिया जाएगा. इस फरमान का ग्रामीणों ने विरोध किया और पुलिस से भिड़ गए. जिस वजह से ऐसी नौबत आ गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पूर्णिया एयरपोर्ट की जमीन के अधिग्रहण का विरोध (ETV Bharat) महिला समेत कई ग्रामीण घायल: पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में लोगों ने भी बवाल शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस और पब्लिक के बीच जबरदस्त झड़प हो गई. इसमें 10 से अधिक ग्रामीण, जबकि करीब 6 पुलिस वाले जख्मी हो गए. हालात पर काबू पाने कई बड़े पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल बुलाया गया. जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ. मुआवजा नहीं तो जमीन क्यों देंगे?: ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा अब तक उन्हें नहीं मिल सका है. जिसके चलते वे किसी भी कीमत पर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहण की गई जमीन खाली करने को तैयार नहीं हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने न सिर्फ ग्रामीणों को खदेड़ कर पीटा, बल्कि मक्के की लाखों की फसल को काट दिया गया. जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. "अभी तक हमलोगों को जमीन का मुआवजा भी नहीं मिला है और हमारी जमीन खाली कराने की कोशिश की जा रही है. हमलोग किसी भी सूरत में जमीन नहीं देंगे. इसी का विरोध किया तो हमलोगों का मारा-पीटा गया है."- स्थानीय महिलाओं के साथ भी मारपीट: वहीं, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस के बड़े अधिकारी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह ग्रामीण और पुलिस की झड़प हो रही है और पुलिस के डंडे से घायल ग्रामीण महिला और युवा लड़कियों की क्या स्थिति है. ग्रामीणों का आरोप है कि एडीएम के द्वारा लाठी चार्ज करने का आदेश पुलिस को दिया गया था, जिसके बाद इस तरह की घटना घटी "सबको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है. महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया है. पुरुष पुलिसकर्मी ने हमें मारा है. हाथ-पैर, पेट-पीठ और जांघ हर जगह महिलाओं को मारा गया है. बड़े अधिकारी के आदेश पर लाठीचार्ज किया गया था."- घायल महिला "एयरपोर्ट मामले में जिस व्यक्ति की जमीन सरकार अधिग्रहण की है, उनके मुआवजे कोर्ट में रखे हुए हैं. वह कोर्ट में जाकर अपने मुआवजे ले सकते हैं. बाहर की कंपनी यहां पर काम करने के लिए आई है, उसे स्थानीय लोग सहयोग करें और काम में बाधा ना डालें."- पार्थ शर्मा, एसडीओ, पूर्णिया क्या बोले एसपी?: इस मामले में पूर्णिया के आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैयार किया गया है और पुलिस जांच कर रही है कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Article Advertisement
Politics
पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए बवाल, जमीन लेने पहुंची 'सरकार' तो किसानों ने खदेड़ा, कहा - मुआवजा नहीं.. - PURNEA AIRPORT
पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए बवाल, जमीन लेने पहुंची 'सरकार' तो किसानों ने खदेड़ा, कहा - मुआवजा नहीं.. - PURNEA AIRPORT पूर्णिया एयरपोर्ट की जमीन अधिग्रहण का विरोध शुरू हो गया है. पुलिस से ग्रामीणों की झड़प हो गई. महिला समेत कई लोग घायल हुए हैं. पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में हवाई अड्डा का निर्माण हो रह
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
