अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Politics

पूर्णिया DM ने मोबाइल ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन को दिखाई हरी झंडी, 1176 बूथों पर मतदाता होंगे जागरूक

पूर्णिया: बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई है। सोमवार को जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार ने समाहरणालय परिसर से मोबाइल ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम

पूर्णिया DM ने मोबाइल ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन को दिखाई हरी झंडी, 1176 बूथों पर मतदाता होंगे जागरूक

Article Advertisement

पूर्णिया: बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई है। सोमवार को जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार ने समाहरणालय परिसर से मोबाइल ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना और भ्रांतियों को दूर करना है। 1176 मतदान केंद्रों पर पहुंचेगी वैन पूर्णिया जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के कुल 1176 मतदान केंद्र भवनों में यह डेमोंस्ट्रेशन वैन जाएगी। अमौर विधानसभा – 185 केंद्र (26 बूथ प्रतिदिन) बायसी विधानसभा – 157 केंद्र (22 बूथ प्रतिदिन) कसबा विधानसभा – 163 केंद्र (23 बूथ प्रतिदिन) बनमनखी विधानसभा – 182 केंद्र (26 बूथ प्रतिदिन) रूपौली विधानसभा – 162 केंद्र (23 बूथ प्रतिदिन) धमदाहा विधानसभा – 197 केंद्र (28 बूथ प्रतिदिन) पूर्णिया विधानसभा – 130 केंद्र (19 बूथ प्रतिदिन) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले इस कार्यक्रम को पूरा कर लिया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को लेकर भ्रांतियां होंगी दूर इस अभियान का खास मकसद पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक हैं, जो तकनीकी जानकारी के अभाव में मतदान केंद्रों पर हिचकिचाते हैं। वैन के जरिए उन्हें पहले से ही मॉक वोट डालने और वीवीपैट स्लिप देखने का मौका मिलेगा। इससे मतदाता आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। लाइव डेमो देंगे प्रशिक्षित कर्मी मोबाइल वैन में प्रशिक्षित कर्मी मौजूद रहेंगे, जो ईवीएम का लाइव प्रदर्शन करेंगे। मतदाताओं को बटन दबाने से लेकर वीवीपैट स्लिप देखने तक की पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसके अलावा वैन में ऑडियो-विजुअल सामग्री, पोस्टर और बैनर के माध्यम से भी मतदान से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। पहले से बने हैं डेमोंस्ट्रेशन सेंटर गौरतलब है कि पूर्णिया जिले के धमदाहा, बनमनखी, बायसी और सदर पूर्णिया में पहले ही स्थायी डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, जहां नागरिक मॉक वोट डालकर मतदान प्रक्रिया का अभ्यास कर रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read