अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों में होगा महिला डाकघर.

पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों में होगा महिला डाकघर. प्रमंडल के चारों जिले पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में एक-एक महिला डाकघर खुलेगा। पूर्णिया पहुंचे डाक महाप्रबंधक (पोस्टमास्टर जनरल) पूर्वी क्षेत्र अनिल कुमार ने कहा कि मार्च से पहले पूर्णिया में महिला डाकघर खुल जाएगा। उन्होंने गीत का मुखड़ा

पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों में होगा महिला डाकघर.

Article Advertisement

पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों में होगा महिला डाकघर. प्रमंडल के चारों जिले पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में एक-एक महिला डाकघर खुलेगा। पूर्णिया पहुंचे डाक महाप्रबंधक (पोस्टमास्टर जनरल) पूर्वी क्षेत्र अनिल कुमार ने कहा कि मार्च से पहले पूर्णिया में महिला डाकघर खुल जाएगा।

Article Advertisement

उन्होंने गीत का मुखड़ा सुनाकर कहा कि अब डाकिया डाक नहीं लाया, अब डाकिया बैंक लाया। बैंकिंग क्षेत्र में क्रांति आयी है। वित्तीय समावेशन के तहत समाज के अंतिम कतार में खड़े लोगों तक डाक विभाग पहुंचेगा। हमारी योजना बुजुर्गों के घरों में जाकर पेंशन देने की है। आपका बैंक, आपके द्वार के तहत सभी डाकिया को किट दिया गया है। बुजुर्गों के घर पर जाकर पेंशन देकर हम उनकी सेवा करना चाहते हैं। पूर्णिया आगमन के दौरान गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल कुमार ने कहा कि कस्टमर के लिए डाक विभाग उपयोगी सेवा दे रहा है। काफी प्रगति हुई है। आगे इसे कैसे अच्छा किया जाए, इस पर चर्चा करने वह आए हैं। डाक जीवन बीमा में पूर्णिया ने लक्ष्य का 85 फीसदी से अधिक एचिव किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हमारे बिहार में 10 हजार से अधिक शाखाएं हैं। 12 हजार पोस्टमैन हैं। इंडियन पोस्ट पैमेंट बैंक में सबसे अधिक खाता बिहार में खोले गये। एक मिलियन 100 एकाउंट खोले गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा सेविंग एकाउंट 39.60 लाख बिहार में खोले गए। पीएलआई में बिहार का ग्रोथ 22 फीसदी जबकि स्पीड पोस्ट में हमारा ग्रोथ 40 फीसदी है जो कि आंध्रप्रदेश के बाद देश में दूसरे नंबर पर है। टीम वर्क के तहत ही इस मुकाम पर हम पहुंच पाए हैं। डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत केंद्र व राज्य के 17 विभागों के करीब पौने चार लाख ट्रांजेक्शन कर देश में बिहार नंबर वन है। आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम के तहत अंगूठा लगाईए और पैमेंट कीजिए। क्रेडिट व डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। न कार्ड खोने का डर। पासवर्ड भी भूल गये तो कोई डर नहीं। इस मौके पर पूर्णिया के डाक अधीक्षक राम परीखा प्रसाद, अंशुमान आदित्य आदि मौजूद रहे। HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read