पूर्णिया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल कुमार झा के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई - PURNEA SURVEILLANCE RAID पूर्णिया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल झा पर निगरानी की छापेमारी हुई, 56 लाख की आय से अधिक संपत्ति का मामला उजागर हुआ- पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल कुमार झा के खिलाफ निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई की जा रही है. उनके पूर्णिया कार्यालय समेत पटना और भागलपुर स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी हो रही है. निगरानी की 10 सदस्यीय टीम कर रही जांच : सुबह करीब नौ बजे निगरानी विभाग की 10 सदस्यीय टीम सबसे पहले विकास भवन स्थित बंदोबस्त कार्यालय पहुंची. टीम ने कार्यालय में करीब दो घंटे तक दस्तावेजों की गहन जांच की और हर पहलू पर पूछताछ की. इस छापेमारी के बाद से अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया है. तीन शहरों में एक साथ कार्रवाई : डीएसपी शशि शेखर के नेतृत्व में निगरानी विभाग की टीम ने एक साथ मुकुल कुमार झा के पूर्णिया स्थित सरकारी कार्यालय, निजी आवास, पटना और भागलपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. सभी जगहों पर दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच की जा रही है. हाई कोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई : निगरानी डीएसपी शशि शेखर ने बताया कि जब मुकुल कुमार झा हाजीपुर में सीओ के पद पर थे, तभी पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर उनके सहित अन्य सीओ के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया था. निगरानी विभाग ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी और जांच में पाया गया कि मुकुल कुमार झा के पास आय से 56 लाख रुपए अधिक की संपत्ति है. फिलहाल जांच जारी है और शाम तक और खुलासे की उम्मीद है. रिश्तेदारों और करीबियों की संपत्तियों पर भी जांच की तैयारी: सूत्रों के मुताबिक, निगरानी विभाग अब मुकुल झा के रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों के नाम पर दर्ज संपत्तियों की भी जांच की तैयारी कर रहा है. पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है. केस दर्ज करने की तैयारी : छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है. निगरानी विभाग इन दस्तावेजों की स्क्रूटनी के बाद मुकुल झा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज करने की प्रक्रिया में है. सेवा से होगी निलंबन की कार्रवाई : सेवा से निलंबन और कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकती दिख रही है. जांच के बाद मुकुल कुमार झा पर सेवा से निलंबन और कानूनी कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है. निगरानी विभाग की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
Article Advertisement
Politics
पूर्णिया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल कुमार झा के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई - PURNEA SURVEILLANCE RAID
पूर्णिया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल कुमार झा के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई - PURNEA SURVEILLANCE RAID पूर्णिया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल झा पर निगरानी की छापेमारी हुई, 56 लाख की आय से अधिक संपत्ति का मामला उजागर हुआ- पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
