पूर्णिया सीट पर विवाद के बीच पप्पू यादव का बड़ा बयान, '...कांग्रेस का झंडा लहराएंगे कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस की जीत का दावा किया है. उन्होंने लिखा है कि, ''सीमांचल कोसी जीतकर, देश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे, पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे.'' लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज है, इस बीच कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस की जीत का दावा किया है. उन्होंने लिखा है कि, ''सीमांचल कोसी जीतकर, देश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे, पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे.'' वहीं, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है. कांग्रेस, राजद और वाम दल के बीच सीट बंटवारा हो गया है. राजद कार्यालय से सीट बंटवारे को लेकर औपचारिक घोषणा कर दी गयी है. कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी RJD आपको बता दें कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के मुताबिक राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसमें गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जामुल, बांका, वाल्मिकी नगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, हाजीपुर लोकसभा की सीटें शामिल हैं. कांग्रेस 9 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार आपको बता दें कि कांग्रेस 9 सीटों अपने उम्मीदवार उतारेगी, जिसमें किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर (एससी), पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम (एससी) और महराजगंज की लोकसभा सीटें शामिल हैं. CPM खगड़िया सीट से लड़ेगी चुनाव वहीं आपको बता दें कि सीपीएम खगड़िया सीट से अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारने जा रही है. इसके अलावा सीपीआई (एमएल) आरण, काराकाट और नालंदा से अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि सीपीआई को बेगुसराय में एक सीट दी गई है. पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव कर रहे थे दावेदारी आपको बता दें कि पूर्णिया सीट पर कांग्रेस नेता पहले से ही दावा कर रहे थे, लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत पूर्णिया सीट राजद के खाते में चली गई है. यहां से बीमा भारती को मैदान में उतारने की खबरें हैं. जानें बिहार में कब होंगे चुनाव?
इसके साथ ही आपको बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं और सात चरणों में चुनाव होंगे. लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होगा. वहीं औरंगाबाद, जमुई, गया और नवादा सीट सीट पर पहले चरण में ही मतदान होगा.
Article Advertisement
Politics
पूर्णिया सीट पर विवाद के बीच पप्पू यादव का बड़ा बयान, '...कांग्रेस का झंडा लहराएंगे
पूर्णिया सीट पर विवाद के बीच पप्पू यादव का बड़ा बयान, '...कांग्रेस का झंडा लहराएंगे कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस की जीत का दावा किया है. उन्होंने लिखा है कि, ''सीमांचल कोसी जीतकर, देश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे, पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे, राहुल गांधी को प्रधानमं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
