अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बायसी अधिवक्ता संघ में अयूब अध्यक्ष व प्रदीप बने सचिव

  बायसी अधिवक्ता संघ में अयूब अध्यक्ष व प्रदीप बने सचिव सिविल कोर्ट बायसी के अधिवक्ता संघ बायसी. सिविल कोर्ट बायसी के अधिवक्ता संघ ने मंगलवार को अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया . इसमें अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद अयूब एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद यासमीन विजयी हुए. बताते चले कि अधि

बायसी अधिवक्ता संघ में अयूब अध्यक्ष व प्रदीप बने सचिव

Article Advertisement

  बायसी अधिवक्ता संघ में अयूब अध्यक्ष व प्रदीप बने सचिव सिविल कोर्ट बायसी के अधिवक्ता संघ बायसी. सिविल कोर्ट बायसी के अधिवक्ता संघ ने मंगलवार को अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया . इसमें अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद अयूब एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद यासमीन विजयी हुए. बताते चले कि अधिवक्ता संघ के पांच सदस्यों का चुनाव होना था , जिसमें सचिव पद के लिए प्रदीप कुमार यादव निर्विरोध चुने गए . कार्यकारिणी एवं सदस्य पद के लिए क्रमशः सुभाष प्रसाद वर्मा एवं नईम अख्तर निर्विरोध चुने गए. अधिवक्ता संघ की ओर से पूर्व में एक बैठक की गई, जिसमें राजेश मेहता को निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया .उनकी देखरेख में कुल 60 अधिवक्ताओं में 35 अधिवक्ता ने अपना मतदान किया . इसमें अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में खड़े हुए अधिवक्ता मोहम्मद शमीम अख्तर को 15 मत मिले तथा मोहम्मद अयूब को 20 मत प्राप्त हुआ. इस प्रकार मोहम्मद अयूब अध्यक्ष पद के लिए 5 मतों से विजयी घोषित हुए. इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए शिव शंकर प्रसाद को 13 मत प्राप्त हुए एवं मोहम्मद यासमीन को 22 मत प्राप्त हुए. मोहम्मद यासमीन 9 मत से विजयी घोषित हुए. अधिवक्ता संघ के सचिव ने राजेश मेहता को साधुवाद देते हुए कहा कि उनकी देखरेख में चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. इस मौके पर अखिलेश झा ,मुद्रिका नारायण सिंह उर्फ मुन्ना , संजय सिन्हा , मोहम्मद सुलेमान, शम्स तबरेज, अब्दुल राजिक एवं जय नारायण यादव समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे . फोटो. 30 पूर्णिया 18- प्रमाण पत्र सौंपते निर्वाचन पदाधिकारी

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read