अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईमोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाभारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ाBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतरा420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईमोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नई नाइट ट्रेन का बनमनखी में स्वागत; ब‍िहार सीमांचल के यात्रियों को मिली बड़ी सुविधाभारत नेपाल सीमा पर चरस समेत तस्कर पकड़ा

Article Advertisement

boloindia.in
Politics

बिहार में फिर मौसम की तबाही, पूर्णिया में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, दो मवेशी भी मरे

बिहार में फिर मौसम की तबाही, पूर्णिया में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, दो मवेशी भी मरे पूर्णिया/कटिहार/अररिया: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। रविवार को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने कहर बरपाया। पूर्णिया जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो महि

बिहार में फिर मौसम की तबाही, पूर्णिया में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, दो मवेशी भी मरे
बिहार में फिर मौसम की तबाही, पूर्णिया में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, दो मवेशी भी मरे पूर्णिया/कटिहार/अररिया: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। रविवार को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने कहर बरपाया। पूर्णिया जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं दो मवेशी भी इसकी चपेट में आकर मारे गए। कटिहार में तेज आंधी से एक पुराने मकान की छत ढह गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मकई सुखा रही महिला की गई जान पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी पंचायत के वार्ड नंबर 7 में रविवार को तेज बारिश और हवा के बीच वज्रपात हुआ। इस दौरान मकई सुखा रही 40 वर्षीय शकीला खातून, पति मोहम्मद अंसर, वज्रपात की चपेट में आ गईं। बुरी तरह झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस निरीक्षक रवींद्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। खेत देखने गई महिला की भी मौत एक अन्य घटना में बड़हराकोठी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर भित्ता वार्ड नंबर 10 की 61 वर्षीय महिला शमिया देवी, पति टुनटुन मंडल, दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत में लगे मकई को देखने गई थीं। इसी दौरान उन पर भी बिजली गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रघुवंशनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वज्रपात से दो मवेशियों की भी मौत पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर पंचायत के करुवा रहिका बहियार में वज्रपात से दो मवेशी मारे गए। पशुपालक मंटू पासवान ने बताया कि उनकी एक दुधारू गाय और एक बछड़ा वज्रपात की चपेट में आ गए। पशु चिकित्सक डॉ. राजकिशोर राज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। कटिहार में ढहा मकान की छत वहीं, कटिहार जिले के बल्थी महादलित टोला में शनिवार रात आई आंधी और बारिश में एक पुराने मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोग डर के साये में हैं और प्रशासन से सहायता की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की अपील प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read