अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

पीएम आवास योजना में 20 हजार मांगने का ऑडियो वायरल, पार्षद पति ने किया इनकार – EO ने कही जांच की बात

पीएम आवास योजना में 20 हजार मांगने का ऑडियो वायरल, पार्षद पति ने किया इनकार – EO ने कही जांच की बात धमदाहा (पूर्णिया): प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जारी पहली किस्त की प्रक्रिया अभी पूरी भी नहीं हुई है और इसी बीच धमदाहा नगर पंचायत में एक बड़ा विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वार्ड पार्षद पति द्वा

पीएम आवास योजना में 20 हजार मांगने का ऑडियो वायरल, पार्षद पति ने किया इनकार – EO ने कही जांच की बात

Article Advertisement

पीएम आवास योजना में 20 हजार मांगने का ऑडियो वायरल, पार्षद पति ने किया इनकार – EO ने कही जांच की बात धमदाहा (पूर्णिया): प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जारी पहली किस्त की प्रक्रिया अभी पूरी भी नहीं हुई है और इसी बीच धमदाहा नगर पंचायत में एक बड़ा विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वार्ड पार्षद पति द्वारा लाभुक से 20 हजार रुपये मांगने का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, seemanchallive.com ने इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं की है। पार्षद पति ने किया आरोपों से इनकार वायरल ऑडियो में आरोप लग रहा है कि वार्ड नंबर 12 की पार्षद के पति मुन्ना हजारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक से 20 हजार रुपये की मांग की। जब इस संबंध में उनसे संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा – “इस विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं है, मैंने किसी से कोई राशि नहीं मांगी है।” कार्यपालक पदाधिकारी ने कही जांच की बात धमदाहा नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा ने वायरल ऑडियो पर संज्ञान लेते हुए कहा: “ऑडियो को सुना गया है। मामले की जांच की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।” पहले से ही विवादों में है पीएम आवास योजना की सूची गौरतलब है कि धमदाहा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की पहली फेज की सूची पहले ही विवादों में है। स्थानीय निवासी कुंदन रंजन ने आरोप लगाया था कि सूची में आर्थिक रूप से संपन्न लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। उन्होंने इस मामले में एसडीओ धमदाहा को एक लिखित शिकायत सौंपी थी और पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद एसडीओ ने एक जांच टीम का गठन कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि जांच अभी भी जारी है। मुख्य बिंदु: वायरल ऑडियो में 20 हजार रुपये मांगने का आरोप पार्षद पति मुन्ना हजारी ने आरोपों से इंकार किया EO दिव्या मिश्रा ने जांच की बात कही पहले से ही विवादित है लाभुकों की सूची SDO द्वारा जांच टीम का गठन कर जांच जारी रिपोर्ट: Seemanchal Live News Desk स्थान: धमदाहा, पूर्णिया (बिहार) दिनांक: 31 जुलाई 2025

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read