Pushpa-Singham Again नहीं पर 15 अगस्त को रिलीज होंगी 4 फिल्में, फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस Independence Day Box Office Clash: 15 अगस्त को 'महाक्लैश' होते-होते रह गया।
जी हां, 'पुष्पा 2: द रूल और सिंघम अगेन' अब इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज नहीं हो रही हैं, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होगा।
अब भई चार फिल्में एक दिन रिलीज होंगी, तो जाहिर है कि टिकट खिड़की हिलेगी जरूर।
Independence Day Box Office Clash: जिन लोगों को फिल्में और वेब-सीरीज देखने का शौक होता है, वो अक्सर इसी ताक में रहते हैं कि अब कौन-सी फिल्म या सीरीज आने वाली है।
फिर चाहे वो थिएटर रिलीज हो या ओटीटी।
अब भई 15 अगस्त भी आने वाला है, तो जाहिर है कि इस दिन लोगों की छुट्टी होगी और दर्शक अपने मनोरंजन का मसाला जरूर खोजेंगे।
15 अगस्त पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होनी थी, लेकिन दोनों की ही रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई।इंडिपेंडेंस डे पर होने वाला ‘महाक्लैश’ भले ही टल गया हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस का हिलना तो अभी भी तय है।
15 अगस्त के खास मौके पर जहां ‘पुष्पा 2: द रूल और सिंघम अगेन’ टिकट खिड़की पर आने वाले थे, वहीं अब ‘खेल-खेल में’, ‘सरकटे का आंतक’ ही नहीं कुछ और भी खास होने वाला है।
15 अगस्त पर रिलीज होने वाली फिल्में?
खेल खेल में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सिरफिरा’ को लेकर चर्चा में हैं।
हालांकि अक्षय इंडिपेंडेंस डे पर भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने से नहीं चूकेंगे।
जी हां, 15 अगस्त के खास मौके पर खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज होने वाली है।
हाल ही में अपकमिंग फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया है।
फिल्म के इस पोस्टर की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि एमी विर्क, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना, फरदीन खान, वाणी कपूर, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील नजर आ रहे हैं।
वेदा शरवरी बाघ इन दिनों अपनी फिल्म ‘महाराज’ और ‘मुंज्या’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
हालांकि अभिनेत्री 15 अगस्त के खास मौके पर भी बॉक्स ऑफिस पर लाइमलाइट लूटने के लिए तैयार हैं।
जी हां, एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘वेदा’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस फिल्म में शरवरी के साथ जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।
फिल्म ‘वेदा’ का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है।
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म में जॉन और शरवरी के अलावा तमन्ना भाटिया भी जलवा दिखाएंगी।
डबल इस्मार्ट अब भई 15 अगस्त का मौका है, तो कुछ ना कुछ बड़ा होना तो बनता है।
जी हां, इंडिपेंडेंस डे पर संजय दत्त भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ से धमाका करने वाले हैं।
बता दें कि संजय की ये फिल्म हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
इस फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट बनी हुई है।
बताते चलें कि फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया है और ये साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है।
फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ साल 2019 में आई फिल्म ‘इस्मार्ट’ का सीक्वल है।
इस अपकमिंग फिल्म में संजय दत्त ही नहीं बल्कि उनके अलावा मकरंद देशपांडे, बानी जे, टेम्पर वामसी, काव्या थापर, सयाजी शिंदे, अली, गेटअप श्रीनु नजर आने वाले हैं।
स्त्री 2 भले ही इंडिपेंडेंस डे पर ‘पुष्पा 2: द रूल और सिंघम अगेन’ नहीं आ रहे, लेकिन 15 अगस्त पर ‘सरकटे का आतंक’ तो जरूर होगा।
जी हां, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ इंडिपेंडेंस डे के मौके पर रिलीज होने वाली है।
ऐसे में जाहिर है कि अगर चार फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी, तो बॉक्स ऑफिस तो हिलेगा ही।
फिल्म ‘स्त्री 2’ को लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इन चारों में फिल्मों में कौन बाजी मारता है और नोटों की बारिश किस पर होती है?
Article Advertisement
Entertainment
Pushpa-Singham Again नहीं पर 15 अगस्त को रिलीज होंगी 4 फिल्में, फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस
Pushpa-Singham Again नहीं पर 15 अगस्त को रिलीज होंगी 4 फिल्में, फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस Independence Day Box Office Clash: 15 अगस्त को 'महाक्लैश' होते-होते रह गया। जी हां, 'पुष्पा 2: द रूल और सिंघम अगेन' अब इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज नहीं हो रही हैं, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होगा। अब भई चार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
नानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
