अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

पुष्पेंद्र यादव की हत्या के खिलाफ युवाओं ने निकला आक्रोश मार्च

पुष्पेंद्र यादव की हत्या के खिलाफ युवाओं ने निकला आक्रोश मार्च फारबिसगंज,(अररिया): उत्तर प्रदेश के झांसी में विगत दिनों पुलिस की गोली से मौत हुए पुष्पेंद्र यादव मामले को लेकर गुरुवार को फारबिसगंज के द्विजदेनी मैदान से युवाओं द्वारा आक्रोश मार्च निकला गया जिसका नेतृत्व युवराज यादव कर रहे थे। आक्रोश म

पुष्पेंद्र यादव की हत्या के खिलाफ युवाओं ने निकला आक्रोश मार्च

Article Advertisement

पुष्पेंद्र यादव की हत्या के खिलाफ युवाओं ने निकला आक्रोश मार्च फारबिसगंज,(अररिया): उत्तर प्रदेश के झांसी में विगत दिनों पुलिस की गोली से मौत हुए पुष्पेंद्र यादव मामले को लेकर गुरुवार को फारबिसगंज के द्विजदेनी मैदान से युवाओं द्वारा आक्रोश मार्च निकला गया जिसका नेतृत्व युवराज यादव कर रहे थे।

Article Advertisement

आक्रोश मार्च स्थानीय मैदान से निकलकर पटेल चौक, सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, सुभाष चौक, अस्पताल रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए पुन: मैदान में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवराज यादव ने कहा कि यूपी पुलिस द्वारा निर्मम तरीके से निर्दोष युवक का फर्जी एनकाउंटर करते हुए उसे मारा गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में पुष्पेंद्र यादव एवं बृजलाल मौर्य दोनों गलत तरीके से पुलिस के गोली के शिकार हुए हैं। पूरा देश इस बात को समझ रही है कि यूपी पुलिस के द्वारा फर्जी एनकाउंटर किया गया है। पुष्पेंद्र के मौत के बाद गम में उसकी दादी की भी मौत हो गई। उन्होंने कहा केंद्र सरकार एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराए तभी सच्चाई सामने आएगी। आक्रोश मार्च का नैतिक समर्थन करते हुए बहुजन मुक्ति मोर्चा के विद्यानंद पासवान, राजद नेता बेलाल अली, बजरंग दल के मनोज सोनी भी शामिल हुए। इन्होंने भी जमकर यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए सीबीआई जांच की मांग की। इस मौके पर बुलबुल यादव, कुणाल यादव, रवि यादव, उमेश राणा, मुकेश यादव, पिटू यादव, गब्बर यादव, पंकज यादव, बिट्टू यादव, सीटू यादव, विपिन यादव, गौरव यादव, अभिनंदन यादव, रोहित यादव, मुकेश यादव, आनंद यादव, रोशन यादव, लड्डू यादव, ननकू मंडल, अमरीश यादव, प्रिस यादव सहित अन्य मौजूद थे। स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read