वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाएं किसान सिकटी प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में मंगलवार को रबी महा अभियान महोत्सव के तहत प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसका उद्घाटन बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व प्रमुख सह प्रमुख प्रतिनिधि मो कमरूज्जामा, फसल रोग विशेषज्ञ डा. संजीत कुमार, मौसम वैज्ञानिक प्रभात कुमार, उप प्रमुख लखीचंद प्रमाणिक, व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेन्द्र विश्वास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
मौके पर कृषि विशेषज्ञ ने मक्का की फसल में फाल आर्मी वार्म झुलसा रोग, सरसो की फसल में लाही, पत्ती झुलसा रोग, मसूर के फसल में उकठा रोग व गेहूं के फसल में लगने वाले रोग व उसके उपचार के बारे में किसानों को जानकारी दी।
उद्घाटन के बाद प्रमुख ने महोत्सव में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए किसानों को अभिवादन किया।
साथ हीं कृषि सम्बन्धित संक्षिप्त जानकारी दी।
कृषि विशेषज्ञों ने महोत्सव में आए किसानों से कहा कि अच्छी उपज के लिए नई तकनीक अपनायें, वैज्ञानिक विधि से खेती कीजिए और जीरो टिलेज से खेती करें।
इस मौके पर उपस्थित किसानों ने धान में लग रहे कीटों के बारे में शिकायत की।
इस पर कृषि परामर्शी वैज्ञानिकों ने उन्हें इन कीटों के बारे में भी जानकारी दी।
बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि कृषि विभाग किसानों के उन्नति और विकास के लिए कृत संकल्पित है।
सरकार किसानों को कृषि यंत्र से लेकर बीज तक उपलब्ध करवाती है।
उन्होंने कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
इसके लिए किसानों को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
मौके पर कृषि समन्वयक नैय्यर आलम, तकनीकी प्रबंधक अभिषेक, किसान सलाहकार, अभय कुमार, अवधेश कुमार, उमेश कुमार, गजेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष विकास यादव किसान, धर्मानंद मंडल, विजय ठाकुर कृष्ण मोहन मंडल, असफाक आलम, सहित दर्जनों की संख्या में किसान उपस्थित थे।
Seemanchal
Araria:- वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाएं किसान
वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाएं किसान सिकटी प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में मंगलवार को रबी महा अभियान महोत्सव के तहत प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व प्रमुख सह प्रमुख प्रतिनिधि मो

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Seemanchal
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहत

Seemanchal
सेवा ही धर्म: जयनगर में ‘माँ अन्नपूर्णा’ कांवड़ सेवा शिविर बना मानवता की मिसाल

Seemanchal
पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट: 31 अक्टूबर तक नया एप्रन तैयार करने का लक्ष्य, एक साथ खड़े हो सकेंगे 5 विमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


