चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ SC जा सकते हैं उद्धव, शिंदे गुट का ठाकरे पर झूठे हलफनामे का आरोप Shiv sena news: शिवसेना सिंबल पर चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव गुट सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि आज दोपहर में उद्धव गुट के बीच बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक होनी है।
जिसमें यह निर्णय लिया जा सकता है।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट ने उद्धव ठाकरे पर चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे को झूठा कहा है।
खबर है कि उद्धव के कहने पर पार्टी के प्राथमिक सदस्यों को चुनाव आयोग के समक्ष शिवसेना सिंबल को लेकर 50 लाख शपथ पत्र जमा करने के लिए निर्देशित किया था।
जिस पर शिंदे गुट का कहना है कि ज्यादातर हलफनामे झूठे हैं।
चुनाव आयोग शिवसेना सिंबल पर उद्धव ठाकरे गुट को तगड़ा झटका दे चुका है।
जिसमें अब उद्धव ठाकरे के साथ-साथ एकनाथ शिंदे ग्रुप को भी नए सिंबल से चुनाव लड़ना होगा।
खबर है कि आयोग के फैसले के बाद आज उद्धव और शिंदे गुट दोनों अहम बैठक कर सकते हैं।
जिसमें बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि उद्धव गुट के दो विकल्पों पर विचार कर रहा है।
उद्धव के पास दो विकल्प?
उद्धव गुट इस वक्त दो विकल्पों पर विचार कर रहा है।
पहला चुनाव आयोग के फैसले को मानकर नए सिंबल पर फैसला ले और आगामी उपचुनाव की तैयारी में जुट जाए।
दूसरी बात है आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना।
हालांकि यह संभावना कम है कि शीर्ष अदालत उस पर उद्धव के समर्थन में फैसला ले।
क्योंकि, पहले आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने सिंबल पर कहा था कि इसका निर्णय चुनाव आयोग को ही करने दिया जाए।
शिंदे गुट का आरोप- उद्धव ने पेश किए झूठे हलफनामे दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे पर चुनाव आयोग में जमा किए हलफनामों को झूठा कहा है।
शिंदे गुट का कहना है कि उद्धव ठाकरे के कहने पर झूठे हलफनामे बनाए गए ताकि उद्धव गुट शिवसेना के सिंबल पर अपनी दावेदारी को मजबूत कर सके।
शिंदे गुट की यह प्रतिक्रिया आयोग के फैसले के बाद आई।
उद्धव के निर्देश पर 50 लाख शपथ पत्र दरअसल, उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया था कि आयोग के पास कम से कम 50 लाख शपथ पत्र जमा किए जाएं।
एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि शिवसेना के लगभग 36 लाख प्राथमिक सदस्य हैं और यह संख्या बढ़कर 50 लाख हो सकती है।
इसलिए जिला प्रमुखों के लिए निर्धारित लक्ष्य रखा गया।
Article Advertisement
Politics
चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ SC जा सकते हैं उद्धव, शिंदे गुट का ठाकरे पर झूठे हलफनामे का आरोप
चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ SC जा सकते हैं उद्धव, शिंदे गुट का ठाकरे पर झूठे हलफनामे का आरोप Shiv sena news: शिवसेना सिंबल पर चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव गुट सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि आज दोपहर में उद्धव गुट के बीच बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक होनी है। जिसमें य

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
