अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

भाजपा की तरह नहीं है कांग्रेस, असम में सत्ता में आने पर अपने वादे पूरे करेगी : राहुल गांधी

गुवाहाटी, 31 मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को गुवाहाटी में प्रख्यात कामाख्या मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना की। मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा जैसी नहीं है, कांग्रेस चुनावों के दौरान लोगों से किए वादे निभाती है। यह पूछे जाने पर कि अगर उनकी पार्टी रा

भाजपा की तरह नहीं है कांग्रेस, असम में सत्ता में आने पर अपने वादे पूरे करेगी : राहुल गांधी

Article Advertisement

गुवाहाटी, 31 मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को गुवाहाटी में प्रख्यात कामाख्या मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना की। मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा जैसी नहीं है, कांग्रेस चुनावों के दौरान लोगों से किए वादे निभाती है। यह पूछे जाने पर कि अगर उनकी पार्टी राज्य में चुनाव जीतती है तो वह क्या करेगी, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने पांच चीजों की गारंटी दी है।’’ कांग्रेस इन ‘पांच वादों’ को कैसे पूरा करेगी, यह पूछने पर कांग्रेस नेता ने पूछा, ‘‘आप जानते हैं कि वादे का मतलब क्या होता है? हम भाजपा की तरह नहीं है, हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में उनकी पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था और सत्ता में आने के बाद इसे पूरा किया। उन्होंने पांच वादों में से एक का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘असम में हमने चाय बागान कामगारों की दिहाड़ी बढ़ाकर 365 रुपये करने का वादा किया है।’’ गांधी ने छायगांव और बर्खेत्री में चुनावी रैलियां करने से पहले नीलांचल पर्वत पर स्थित शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की। इन जगहों पर छह अप्रैल को अंतिम चरण में चुनाव होंगे। गांधी भारी बारिश और खराब मौसम के कारण मंगलवार को सिलचर, हफलॉन्ग और बोकाजन में होने वाली रैलियां नहीं कर पाए। उन्होंने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर अपने सभी ‘‘पांच वादे’’ पूरा करेगी। कांग्रेस ने वादा किया है कि वह विवादित नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को असम में लागू नहीं करेगी, पांच लाख युवकों को रोजगार मुहैया कराएगी, सभी घरों को हर महीने 200 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध कराएगी, प्रत्येक गृहणी को 2,000 रुपये की मासिक सहायता देगी और साथ ही चाय बागान कामगारों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाएगी। राज्य में दूसरे चरण में 39 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा और छह अप्रैल को अंतिम चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read