राहुल गांधी बनें नेता प्रतिपक्ष', कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सांसदों ने उठाई मांग दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी नेताओं ने मांग उठाई कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए. बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक हुई. लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसद शामिल हुए. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुए. बैठक में शामिल ज्यादातर सांसदों ने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की. बता दें कि इस बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 99 सीटें जीतकर बीजेपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है. ऐसे में कांग्रेस नेता को आधिकारिक तौर पर नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल जाएगा. नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए सबसे बड़े विपक्षी दल के पास कम से कम कुल सीटों की संख्या की दस प्रतिशत यानी 55 सीटें होनी चाहिए. ऐसे में इस पद के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में पार्टी के अंदर से भी आवाज उठने लगी है कि राहुल गांधी ही नेता प्रतिपक्ष की कमान संभालें. राहुल गांधी को नेता प्रतिपत्र बनाने की मांग बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी शामिल नेताओं ने राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने मांग की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी चुनाव परिणाम आने के बाद ही कह चुके हैं कि हम चाहते हैं राहुल गांधी सदन में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाएं. इसके बाद शनिवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक भी यही मांग उठी. कांग्रेस सांसद डीन कुरियाकोस ने भी उम्मीद जताई कि राहुल गांधी ही इस बार नेता प्रतिपक्ष बनेंगे. क्या बोले डीन कुरियाकोस कांग्रेस सांसद डीन कुरियाकोस ने कहा, संसदीय दल आज एक नेता प्रतिपक्ष का चयन करेगा. हमें उम्मीद है कि राहुल गांधी संसदीय दल के नेता बनें. उन्होंने कहा कि, 'हमारे पास अब अच्छी संख्या है. हम एक अच्छा विपक्ष बनाएंगे. हम भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे. भाजपा के खिलाफ जनादेश है, यह बिल्कुल सच है. भारत नरेंद्र मोदी के खिलाफ है. देखते हैं क्या होता है." एनडीए की सरकार बनाने पर उन्होंने कहा कि, "उनके पास पर्याप्त बहुमत नहीं है. वे दावा करते हैं कि उनके पास अधिक संख्या है, लेकिन लोगों ने ऐसा नहीं होने दिया. इसका मतलब है कि नरेंद्र मोदी को पद छोड़ना होगा. वे अब सत्ता संभाल रहे हैं लेकिन लोग उनके खिलाफ हैं, यह बिल्कुल साफ है." वहीं कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा,"यह सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज है कि उन्हें विपक्ष का नेता बनाया जाए." इनके अलावा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, "हमारी मांग रही है कि राहुल गांधी आगे आएं और पार्टी संभालें लेकिन अंतिम फैसला नेतृत्व का है."
Article Advertisement
Politics
राहुल गांधी बनें नेता प्रतिपक्ष', कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सांसदों ने उठाई मांग
राहुल गांधी बनें नेता प्रतिपक्ष', कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सांसदों ने उठाई मांग दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी नेताओं ने मांग उठाई कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए. बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक हु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15158 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6011 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15158 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8216 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6756 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6011 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5243 views
