अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

कोविद-19 से बढ़ते मृत्यु दर पर राहुल गाँधी ने ट्वीट करते हुए कहा, "गुजरात मॉडल हुआ बेनक़ाब"

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली के बाद गुजरात कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य, कोरोना से हो रहे पूरे देश में मृत्यु की दर के मुक़ाबे गुजरात में मृत्यु दर लगभग दोगुनी गुजरात में कोरोना से बढ़ते मौत पर राहुल गाँधी ने आज ट्वीट करते हुए बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा है की गुजरात मॉडल बेनक़क़ाब हो गया है

कोविद-19 से बढ़ते मृत्यु दर पर राहुल गाँधी ने ट्वीट करते हुए कहा, "गुजरात मॉडल हुआ बेनक़ाब"

Article Advertisement

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली के बाद गुजरात कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य, कोरोना से हो रहे पूरे देश में मृत्यु की दर के मुक़ाबे गुजरात में मृत्यु दर लगभग दोगुनी गुजरात में कोरोना से बढ़ते मौत पर राहुल गाँधी ने आज ट्वीट करते हुए बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा है की गुजरात मॉडल बेनक़क़ाब हो गया है।

Article Advertisement

कांग्रेस के नेता राहुल ने इससे पहले भी लगातार कई बार बीजेपी पर कोरोना को ठीक से न संभाल पाने का आरोप लगाया है। बीते कल भी राहुल गाँधी ने ट्वीट करते हुए अल्बर्ट आइंस्टीन के एक बयान का हवाला देते हुए लिखा था, "अज्ञान से भी खतरनाक सिर्फ एक चीज़ है और वो है अक्खड़पन।" https://twitter.com/RahulGandhi/status/1272418097505300481 राहुल गाँधी ने आज बीबीसी के हवाले से देश के अलग अलग राज्यों के कोरोना से हो रहे मृत्यु दर के डाटा को ट्वीट और निशाना साधते हुए कहा की प्रधानमंत्री का गृह राज्य गुजरात बेनक़ाब हो चूका है। उन्होंने अलग अलग राज्य के कोरोना से हो रहे मृत्यु दर ट्वीट किया जिसमें उन्हीने लिखा, "गुजरात: 6.25% महाराष्ट्र: 3.73% राजस्थान: 2.32% पंजाब: 2.17% पुडुचेर्री: 1.98% झारखण्ड: 0.5% छत्तीसगढ़: 0.35%, गुजरात मॉडल बेनक़ाब हो गया है।" https://twitter.com/RahulGandhi/status/1272723342076723200 पूरे देश में हो रहे मृत्यु दर की तुलना में गुजरात में कोरोना से हो रहे मृत्यु की दर लगभग दोगुनी है। गुजरात, पूरे देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के चौथे स्थान पर है लेकिन गुजरात में, और सभी राज्यों के मुक़ाबले मृत्यु दर बहुत ज्यादा है। पिछले महीने गुजरात में हर दिन कोरोना के लगभग 400 से भी ज्यादा मामले देखने को मिले है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के डाटा के अनुसार गुजरात में कुल कोरोना के मामले 24,104 और कुल मृत्यु की संख्या 1,500 है। गुजरात में कोरोना के कुल मरीज में से लगभग 75 प्रतिशत मरीज सिर्फ अहमदाबाद शहर में है जो गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। इससे पहले मई में गुजरात हाई कोर्ट ने भी गुजरात के सरकारी अस्पताल के हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा था की इनकी हालत कालकोठरी से भी ज्यादा बुरी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read