अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईमोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईमोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!

Article Advertisement

boloindia.in
Politics

राहुल गाँधी का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा : "प्रधानमंत्री ने सरेंडर कर दिया है"

देश में कोरोना संक्रमण के 5 लाख केस पहुँचने के बाद, राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना देश में फैली कोरोना महामारी को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुआ कहा की, देश की केंद्र सरकार के पास इस महामारी से लड़ने का

राहुल गाँधी का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा : "प्रधानमंत्री ने सरेंडर कर दिया है"
देश में कोरोना संक्रमण के 5 लाख केस पहुँचने के बाद, राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना देश में फैली कोरोना महामारी को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुआ कहा की, देश की केंद्र सरकार के पास इस महामारी से लड़ने का कोई प्लान नहीं है और प्रधानमंत्री ने पूरी तरह अपने आप को सरेंडर कर दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "देश के नए नए विभिन्न जगहों पर कोरोना तेज़ी से फ़ैल रहा है। भारत सरकार के पास इस महामारी से लड़ने का कोई प्लान मौजूद नहीं है। प्रधानमंत्री चुप हैं। उन्होंने सरेंडर कर दिया है और कोरोना महामारी से लड़ने को मना कर दिया है।" राहुल गाँधी ने अपने इस ट्वीट के साथ द प्रिंट की एक रिपोर्ट भी जोड़ी, जिसमे कहा गया है की देश में कोरोना वायरस से लड़ने वाली केंद्रीय निकाय, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और भारत सरकार ने पिछले दो हफ़्तों से कोई भी मीटिंग नहीं की है। https://twitter.com/RahulGandhi/status/1276716986253193229 द प्रिंट ने रिपोर्ट किया है की केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने मंत्रियों के समूह के साथ आखिरी बार 9 जून को मीटिंग की थी और उसके बाद से कोई भी मीटिंग नहीं हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी इससे पहले भी लगातार कोरोना वायरस से लड़ने में सरकार की विफलता पर हमला बोलते रहे है। इससे पहले भी एक ट्वीट में महान वैज्ञानिक आइंस्टीन के वचन का हवाला देते हुए, राहुल गाँधी ने निशाना साधते हुए कहा था, "अज्ञानता से भी ज्यादा खतरनाक है अहंकार।" राहुल गाँधी का ये नवीनतम निशाना तब आया जब देश में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड कोरोना केस सामने आये है, जिसकी संख्या 18,552 है। भारत में कुल कोरोना मरीज़ों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गयी है। 5 लाख केस पहुँचने में भारत को मात्रा 149 दिन लगे है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read