अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार आएंगे, पटना में 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में शामिल होंगे - RAHUL GANDHI BIHAR VISIT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार आएंगे, पटना में 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में शामिल होंगे - RAHUL GANDHI BIHAR VISIT विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में आ चुकी है. राहुल गांधी पिछले तीन महीने में तीसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पटना: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस अप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार आएंगे, पटना में 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में शामिल होंगे - RAHUL GANDHI BIHAR VISIT

Article Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार आएंगे, पटना में 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में शामिल होंगे - RAHUL GANDHI BIHAR VISIT विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में आ चुकी है. राहुल गांधी पिछले तीन महीने में तीसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पटना: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने की हर संभव प्रयास कर रही है. प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ-साथ खुद राहुल गांधी की भी सक्रियता बढ़ गई है. जनवरी और फरवरी में उन्होंने बिहार का दौरा किया था, अब तीसरी बार वह बिहार आ रहे हैं. पटना में उनका कार्यक्रम होगा. इसको लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. 7 अप्रैल को बिहार आएंगे राहुल गांधी: कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी ने शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगले महीने बिहार आएंगे. उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को राहुल गांधी पटना में आयोजित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे. "मैं बताना चाहता हूं कि 7 अप्रैल को जननायक राहुल गांधी जी बिहार आएंगे. महात्मा गांधी के द्वारा चलाए गए नमक सत्याग्रह आंदोलन को याद करने के लिए पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे." - सुशील पासी, प्रभारी सचिव, कांग्रेस 3 महीने में तीसरी बार आएंगे बिहार दौरे पर: राहुल गांधी इस साल पिछले तीन महीने में तीसरी बार बिहार आएंगे. सबसे पहले 18 जनवरी को वह बिहार दौरे पर आए थे. पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया था. उसके बाद 5 फरवरी को जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में भी हिस्सा लिया था. 18 जनवरी को जब आए थे, तब राबड़ी आवास पर जाकर लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी. हालांकि 5 फरवरी को लालू परिवार से बिना मिले ही वह दिल्ली लौट गए थे. घर-घर जाकर झंडा लगाएगी कांग्रेस: कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करने के लिए एक महीने तक अभियान चलाएगी. जिसके तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस समर्थकों के घर जाकर पार्टी का झंडा लगाएंगे. साथ ही कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी अब अपनी गाड़ी पर कांग्रेस का झंडा लगाकर चलेंगे. शुक्रवार को इस अभियान की शुरुआत हो गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम का शुरू से ही कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है और भी विरोध करती रहेगी. "पूरे प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को मजबूत किए जाएंगे और इसको लेकर स्क्रीनिंग कमेटी भी पार्टी ने बना लिया है. स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अपने अनुसार सभी जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे. हमारी कोशिश है कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले मजबूत किया जाए, क्योंकि कांग्रेस मजबूत होगी तभी इंडिया गठबंधन मजबूत होगी."- राजेश कुमार राम, अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read