अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

हाथरस से जा रहे राहुल प्रियंका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में ले गई थाने

हाथरस से जा रहे राहुल प्रियंका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में ले गई थाने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद देशभर में विरोध के स्वर बुलंद होते जा रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए थे. दोनों को कहना था कि वह पीड़िता के परिवार स

हाथरस से जा रहे राहुल प्रियंका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में ले गई थाने

Article Advertisement

हाथरस से जा रहे राहुल प्रियंका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में ले गई थाने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद देशभर में विरोध के स्वर बुलंद होते जा रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए थे. दोनों को कहना था कि वह पीड़िता के परिवार से मिलना चाहते थे. लेकिन एक्सप्रेस वे के पास राहुल- प्रियंका के पैदल मार्च को रोक लिया गया इतना ही नहीं राहुल और प्रियंका को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आपको बता दें कि दिल्ली से कुछ दूरी पर जब दोनों का काफिला ग्रेटर नोएडा के करीब पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया जिसके बाद राहुल और प्रियंका पैदल ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए रवाना हो गए. पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया है. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस के साथ झड़प हुई राहुल गांधी ने कहा कि मैं हाथरस के पीड़िता परिवार से मिलने जा रहा हूं. यह मुझे रोक नहीं पाएंगे. बता दे कि प्रशासन ने हाथरस की सीमाओं को सील किया हुआ है. और धारा 144 लागू की गई है. और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि राहुल की पुलिस के साथ काफी धक्का मुक्की भी हुई है. इसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read