अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

नई दिल्ली : Indian Railways: रेलवे अपने हर प्रकार के यात्रियों का ध्यान रखता है. इसलिए ही कोई न कोई नई सुविधा यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए जारी करता है. ताजा जानकारी के मुताबिक अब…

नई दिल्ली : Indian Railways: रेलवे अपने हर प्रकार के यात्रियों का ध्यान रखता है. इसलिए ही कोई न कोई नई सुविधा यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए जारी करता है. ताजा जानकारी के मुताबिक अब दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में सीट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों

नई दिल्ली : Indian Railways: रेलवे अपने हर प्रकार के यात्रियों का ध्यान रखता है. इसलिए ही कोई न कोई नई सुविधा यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए जारी करता है. ताजा जानकारी के मुताबिक अब…

Article Advertisement

नई दिल्ली : Indian Railways: रेलवे अपने हर प्रकार के यात्रियों का ध्यान रखता है. इसलिए ही कोई न कोई नई सुविधा यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए जारी करता है. ताजा जानकारी के मुताबिक अब दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में सीट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के लिए ही लोअर बर्थ रिजर्व नहीं की है. बल्कि उनके साथ यात्रा करने वालों के लिए भी लोअर बर्थ ही रिजर्व की गई है. ये रिजर्वेशन पात्र यात्रियों को सेकंड क्लास और फर्स्ट क्लास कोच में भी मिलेगा. यही नहीं दिव्यांगजनों के लिए पहले से ही किराये में छूट का प्रावधान किया गया है. जानकारी के मुताबिक नए आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है.   ये रहेंगे रिजर्वेशन के मानक आपको बता दें कि दिव्यांगजनों के कोटे की बात 31 मार्च 2023 को कही गई थी. जिसे अब लागू करने के लिए कहा गया है. आपको बता दें कि नए नियमों के मुताबिक स्लीपर क्लास में 4 बर्थ (दो लोअर और दो मिडल), थर्ड क्लास एसी में 2 बर्थ (एक लोअर और एक मिडिल), थर्ड इकोनॉमी क्लास में 2 बर्थ (एक लोअर और एक मिडल) दिव्यांग लोगों और उनके साथ यात्रा करने वाले व्यक्ति के लिए रिजर्व होगी. रेल मंत्रालय ने पात्र यात्रियों को सुविधा का लाभ देने के लिए कहा गया है. अलग-अलग ट्रेन में सुविधा आपको बता दें कि कई अन्य अलग-अलग ट्रेनों में भी दिव्यांगजनों के लिए लोअर बर्थ और अपर बर्थ रिजर्व करने का नियम पहले से है. इसके अलावा एसी चेयर कार में भी दिव्यांगजनों के लिए रिजर्वेशन की बात कही गयी है. लेकिन यहां दिव्यांगजनों के साथ यात्रा करने वालों को पूरा किराया चुकाना होगा. वहीं जानकारी के मुताबिक कैटेगिरी के हिसाब से दिव्यांगों को रेल किराये में भी छूट प्रदान की जाती है. जैसे ऑर्थोपैडिकली हैंडिकैप्ड/पैराप्लेजिक व्यक्ति और मानसिक रूप से मंद व्यक्ति के साथ यात्रा करने वालों को किराये में छूट प्रदान की गई है. साथ ही जो दिव्यांग मुख बधिर है, जिन्हें कहीं भी जाने के लिए एक साथी की जरूरत होती है. ऐसे यात्री के सहयोगी को भी किराये में छूट प्रदान की गई है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read