अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कटिहार में ट्रेन से कटकर रेलकर्मी की मौत, गाड़ियों की शंटिंग करते समय हुआ हादसा

कटिहार में ट्रेन से कटकर रेलकर्मी की मौत, गाड़ियों की शंटिंग करते समय हुआ हादसा बरौनी जंक्शन पर एक रेलकर्मी की मौत की घटना से रेलवे ने सबक नहीं लिया. कटिहार में ट्रेन से कटकर रेलकर्मी की मौत हो गयी. कटिहारः बिहार के बरौनी रेलवे स्टेशन पर 9 नवंबर को इंजन और बोगी के बीच कपलिंग काटने के क्रम में रेलकर्

कटिहार में ट्रेन से कटकर रेलकर्मी की मौत, गाड़ियों की शंटिंग करते समय हुआ हादसा

Article Advertisement

कटिहार में ट्रेन से कटकर रेलकर्मी की मौत, गाड़ियों की शंटिंग करते समय हुआ हादसा बरौनी जंक्शन पर एक रेलकर्मी की मौत की घटना से रेलवे ने सबक नहीं लिया. कटिहार में ट्रेन से कटकर रेलकर्मी की मौत हो गयी. कटिहारः बिहार के बरौनी रेलवे स्टेशन पर 9 नवंबर को इंजन और बोगी के बीच कपलिंग काटने के क्रम में रेलकर्मी की मौत हो गयी थी. अब कटिहार जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलकर्मी की मौत हो गयी. जीआरपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गयी है. इस घटना के बाद रेलवे की लापरवाही सामने आ रही है. "कटिहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलकर्मी की मौत हो गयी. घटना बेहद दुःखद है. मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है." - मनोज कुमार सिंह, एडीआरएम, कटिहार रेल मंडल क्या है मामला: पूरा मामला कटिहार रेल जंक्शन का है. यहां प्लेटफार्म संख्या तीन पर 07545 कटिहार जोगबनी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान विपिन कुमार सिंह के रूप में हुई हैं. वह एसएसई के रूप में पोस्टेड थे. प्लेटफार्म पर ही उनकी ड्यूटी थी. इस घटना के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. कैसे हुआ हादसाः बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित रोज की तरह ड्यूटी पर थे. इसी दौरान गाड़ियों के शंटिंग करते समय ट्रेन की चपेट में आ गये. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गयी. जीआरपी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read