रेलवे की तैयारी : सीनियर अधिकारियों से ‘लिंक अफसर’ के नाम मांगे रेलवे ने अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एक ‘लिंक अफसर’ नामित करने का आदेश दिया है।
दरअसल, कोरोना संक्रमण को लेकर अगर वरिष्ठ अधिकारियों को कोरेन्टाइन में रखने की स्थिति आएगी तो नामित ‘लिंक अफसर’ उनके स्थान पर काम करेगा।
Politics
रेलवे की तैयारी : सीनियर अधिकारियों से ‘लिंक अफसर’ के नाम मांगे
रेलवे की तैयारी : सीनियर अधिकारियों से ‘लिंक अफसर’ के नाम मांगे रेलवे ने अपने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एक ‘लिंक अफसर’ नामित करने का आदेश दिया है। दरअसल, कोरोना संक्रमण को लेकर अगर वरिष्ठ अधिकारियों को कोरेन्टाइन में रखने की स्थिति आएगी तो नामित ‘लिंक अफसर’ उनके स्थान पर काम करेगा। इससे अधिकारियों की

Article Advertisement
Article Advertisement
इससे अधिकारियों की अनुपस्थिति में रेलवे का काम बाधित नहीं होगा।
सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देशों के तहत ‘लिंक अधिकारी’ नामित करने का फैसला किया गया है।
सरकार ने सभी संयुक्त सचिव और उससे ऊपरी रैंक के अधिकारियों को 14 अप्रैल से दफ्तर आने को कहा है, ताकि आम जनता में विश्वास बहाल हो सके।
कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान, कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय आते रहे हैं, लेकिन कुछ ने घर से काम करने का विकल्प चुना है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव लॉकडाउन के दौरान वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियमित रूप से बैठकें करते रहे हैं।
इन बैठकों में मालगाड़ियों को चलाने, रेलवे इकाइयों में चिकित्सा उपकरण तैयार करने, रेल डिब्बों को पृथक वॉर्ड में बदलने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
रेलवे बोर्ड के एक आदेश में कहा गया है, ‘सभी मुख्य कार्यकारी निदेशक (पीईडी), कार्यकारी निदेशक (ईडी), संयुक्त सचिव और निदेशक अपने लिंक/ड्यूटी अफसर को नामित कर सकते हैं।
इसे सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।
लिंक अधिकारी के सभी विवरण 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक रेलवे बोर्ड को उपलब्ध करा दिए जाएं।
Source :- Hindustan
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
