अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईBihar News : आईटीआई पास युवाओं को एलएंडटी का ऑफर, मुफ्त ट्रेनिंग के साथ दिल्ली में नौकरी का मौकाBhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीMuzaffarpur News: बदले रूट से चली बिहार संपर्क क्रांति व अन्य ट्रेनेंBalrampur News: सोहेलवा जंगल में विराजती हैं थारू जनजाति की कुलदेवीBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग व संयुक्त गश्त बढ़ाने के निर्देशएडीजी ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था परखी: कोयलाबास बॉर्डर पर चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिय...Anant Singh News: अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई बुलाया? वीडियो कॉल पर बात करते दिखे 'छोटे सरकार'सूडान और नाइजीरिया से नेपाल होकर भारत आ रहा 'मगज', दीपावली से पहले सीमा पर एसएसबी और पुलिस की सख्त नाकेबंदीनेपाल में बूढ़ी गंडकी में सैलाब से गोरखा में घर और पुल बहे, बिहार में बाढ़ का कितना खतरा? जल संसाधन मंत्री ...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईBihar News : आईटीआई पास युवाओं को एलएंडटी का ऑफर, मुफ्त ट्रेनिंग के साथ दिल्ली में नौकरी का मौकाBhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीMuzaffarpur News: बदले रूट से चली बिहार संपर्क क्रांति व अन्य ट्रेनेंBalrampur News: सोहेलवा जंगल में विराजती हैं थारू जनजाति की कुलदेवीBalrampur News: भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग व संयुक्त गश्त बढ़ाने के निर्देशएडीजी ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था परखी: कोयलाबास बॉर्डर पर चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिय...Anant Singh News: अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई बुलाया? वीडियो कॉल पर बात करते दिखे 'छोटे सरकार'सूडान और नाइजीरिया से नेपाल होकर भारत आ रहा 'मगज', दीपावली से पहले सीमा पर एसएसबी और पुलिस की सख्त नाकेबंदीनेपाल में बूढ़ी गंडकी में सैलाब से गोरखा में घर और पुल बहे, बिहार में बाढ़ का कितना खतरा? जल संसाधन मंत्री ...

Article Advertisement

Politics

राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के प्रतिनिधिमंडल से CM नीतीश ने की मुलाकात

राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के प्रतिनिधिमंडल से CM नीतीश ने की मुलाकात प्रतिनिधिमंडल द्वारा राजगृह में 18 जुलाई 2023 को पुरूषोतम मास मेला के ध्वजारोहन एवं तीर्थ पूजन में उपस्थिति के लिये सीएम नीतीश कुमार को अनुरोध पत्र दिया गया.   आज राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के प्रतिनिध

राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के प्रतिनिधिमंडल से CM नीतीश ने की मुलाकात

Article Advertisement

राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के प्रतिनिधिमंडल से CM नीतीश ने की मुलाकात प्रतिनिधिमंडल द्वारा राजगृह में 18 जुलाई 2023 को पुरूषोतम मास मेला के ध्वजारोहन एवं तीर्थ पूजन में उपस्थिति के लिये सीएम नीतीश कुमार को अनुरोध पत्र दिया गया.   आज राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के प्रतिनिधिमंडल से सीएम नीतीश ने मुलाकात की. बिहार आईपीआरडी द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल से अणे मार्ग स्थित अपने सरकार आवास पर मुलाकात की गई. प्रतिनिधिमंडल द्वारा राजगृह में 18 जुलाई 2023 को पुरूषोतम मास मेला के ध्वजारोहन एवं तीर्थ पूजन में उपस्थिति के लिये सीएम नीतीश कुमार को अनुरोध पत्र दिया गया. 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में सीएम नीतीश कुमार से राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल में नीरज उपाध्याय, विकास उपाध्याय, डॉ० धीरेन्द्र उपाध्याय, जीतेन्द्र उपाध्याय एवं अजीत उपाध्याय शामिल थे. मुलाकात के क्रम में पंडा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को राजगृह में 18 जुलाई 2023 को पुरूषोतम मास मेला के ध्वजारोहन एवं तीर्थ पूजन में उपस्थिति के लिये अनुरोध पत्र सौंपा. सीएम ने पंडा समिति के अनुरोध को ससम्मान स्वीकार किया. पंडा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राजगृह तीर्थ के ब्रह्म कुंड परिसर में सनातन धर्म संस्कार भवन निर्माण के लिये भी अनुरोध किया. प्रतिनिधिमंडल द्वारा सीएम को बताया गया कि राजगृह विभिन्न धर्मों का संगम है और ब्रह्म कुंड परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के लिये कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. ब्रह्म कुंड परिसर में एक सनातन संस्कार भवन के निर्माण हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी. सीएम ने कहा कि पर्यटन विभाग के सचिव एवं जिला प्रशासन नालंदा के अधिकारी संयुक्त रूप से कल ही पंडा प्रतिनिधिमंडल से विमर्श कर एवं ब्रह्म कुंड परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. इस अवसर पर सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सीएम के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, सीएम के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, सीएम के सचिव अनुपम कुमार, सीएम के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read