राजगीर में निर्माणाधीन नेचर सफारी मार्च तक लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी कार्य जल्द-से-जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही, कहा है कि सफारी में निर्माण कराए जा रहे ग्लास फ्लोर ब्रिज भी मार्च तक तैयार हो जाएगा।
यह देश का दूसरा इस तरह का पुल है।
मुख्यमंत्री शनिवार को राजगीर पहुंचे और नेचर सफारी और जू सफारी के कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राजगीर में नेचर सफारी के साथ-साथ जू सफारी बनाने की बात कही थी।
इसका बेहतर ढंग से निर्माण किया जा रहा है।
यहां आकर देखने और घूमने से युवा पीढ़ी को प्रकृति के संबंध में काफी जानकारियां मिलेंगी और वे पर्यवारण के प्रति सजग होंगे।
यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की स्थायी तैनाती की जाएगी।
ताकि गलत प्रवृत्ति का व्यक्ति किसी को नुकसान नहीं पहुंचाए।
तकनीकी विशेषज्ञों की भी यहां नियमित तैनाती रहेगी।
नेचर सफारी में रात में सैर पर पाबंदी रहेगी।
बावजूद, यहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी।
पर्यटकों का ठहराव बढ़ाने के कई परियोजनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर को देश के बड़े टूरिस्ट हब के रूप में विकसित करने की कड़ी में ही इन सफारियों का निर्माण किया जा रहा है।
पर्यटकों का ठहराव बढ़ाने के लिए यहां कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
यहां आने वाले तमाम सैलानियों की बेहतर सुरक्षा के इंतजाम करने के साथ ही वैश्विक स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी।
राजगीर में स्थापित नालंदा विश्वविद्यालय हो या पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, स्पोर्ट्स एकेडमी हो या अन्य प्रतिष्ठान व सामन्य लोग, सभी को शोधित गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।
हॉकी मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्होंने सीधे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को देखने के लिए नेचर सफारी की ओर रुख किया।
वे जंगल के बीच प्रकृति की गोद में बन रही नेचर सफारी को देख काफी रोमांचित हुए।
ग्लास फ्लोर ब्रिज पर चढ़कर उसका मुआयना किया।
उसकी सुरक्षा के लिए चारों ओर से घरेराबंदी के साथ ही टेक्निशियन की तैनाती का आदेश डीएफओ डॉ नेशामणि के. को दिया।
जंगल में होंगे लघु बिहार के दर्शन सीएम ने कहा कि नेचर सफारी में स्वाई वॉक के साथ ही कई तरह के रोमांच से भरे एडवेंचरों की स्थापना की गयी है।
बिहार दर्शन के तहत सूबे के सभी 38 जिलों की धरोहरों की बेहतर प्रदर्शनी होगी।
यह जंगल के बीच लघु बिहार देखने का बेहतर अहसास होगा।
गलत प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखी जायेगी।
पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना है।
इसके लिए यहां पर तेजी से काम चल रहा है।
जू सफारी, नेचर सफारी के अलावा यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स एकेडमी व खेल विश्वविद्यालय का भी निर्माण होना है।
देश का पहला स्काई हैंगिंग वाक उन्होंने नेचर सफारी में जीप लाइन, जीप बाइक और मेन कैंप एरिया का निरीक्षण किया।
देश का पहला स्काई हैंगिंग वाक नेचर सफारी में बन रहा है, जिसका जायजा मुख्यमंत्री ने लिया।
ग्राउंड वाटर निकालने पर होगी पाबंदी आने वाले दिनों में इस इलाके से ग्राउंड वाटर नहीं निकाला जा सकेगा।
यह पूरा इलाका ऐतिहासिक है।
भगवान बुद्ध व भगवान महावीर के पहले यह मगध की राजधानी हुआ करता था।
यहीं से राजधानी शिफ्ट होकर पाटलिपुत्र गयी थी।
वहां बन रहे बाघ, चीता, हिरण व शेर के बेड़ों को देखा।
कहा कि बिहार में जल-जीवन हरियाली योजना पर भी तेजी से काम हो रहा है।
इससे पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
राजगीर के इलाके में पीने के लिए गंगा नदी का पानी स्वच्छ कर लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि लोगों को भू-जल के भरोसे नहीं रहना पड़े।
जल संरक्षण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया।
वहीं मौसम अनुकूल खेती व सौर ऊर्जा पर भी बल दिया जा रहा source hindustan
Politics
राजगीर में निर्माणाधीन नेचर सफारी मार्च तक लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
राजगीर में निर्माणाधीन नेचर सफारी मार्च तक लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी कार्य जल्द-से-जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, कहा है कि सफारी में निर्माण कराए जा रहे ग्लास फ्लोर ब्रिज भी मार्च तक तैयार हो जाएगा। यह देश का दूसरा इस तरह का पुल है। मुख्यमंत्री श

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


