'मणिपुर में लोकतंत्र की भद्द पिटवाने के लिए केंद्र जिम्मेदार', अररिया में केंद्र पर बरसे मनोज झा - MANOJ JHA राजद सांसद मनोज झा ने मणिपुर में लोकतंत्र की बहाली की आवश्यकता जताई साथ ही वक्फ बिल पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा- अररिया : राजद के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज झा ने मणिपुर की वर्तमान स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर में लोकतंत्र की भद्द पिटवाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है. 'मणिपुर में लोकतंत्र की जल्द स्थापना की आवश्यकता' : शुक्रवार को अररिया पहुंचे प्रोफेसर मनोज झा का स्वागत जिला अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मणिपुर में जल्द लोकतंत्र की स्थापना की आवश्यकता जताई. साथ ही यह भी कहा कि वहां ऐसी स्थिति बनाई जाए, जिससे समाज में विद्वेष की भावना न उत्पन्न हो. ''मैं इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं क्योंकि सरकार के बिल पास कराने का तरीका लोकतांत्रिक नहीं है. इसका तीन उदाहरण देता हूं. जब किसानों के खिलाफ वो तीन काले कानून लाए जा रहे थे, तो हमने हाथ जोड़कर सदन में कहा कि मत करिए, बिल पर व्यापक चर्चा करिए. आपने संसद तक को खामोश कर दिया लेकिन सड़कें खामोश नहीं हुईं. गली नुक्कड़ खामोश नहीं हुए और प्रधानमंत्री को माफी मांगते हुए बिल वापस लेना पड़ा.''- मनोज झा, राज्यसभा सांसद, आरजेडी बिहार विधानसभा चुनाव का महत्व : उन्होंने कहा कि यह साल राजनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव भी होना है. इस लिहाज से यह वर्ष हमारे लिए और आपके लिए दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. वक्फ बिल पर भाजपा सरकार पर निशाना : इसके अलावा, राज्यसभा सांसद ने वक्फ बिल को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बिना किसी चर्चा के इस बिल को पास कराना चाहती है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि सरकार को सड़कों पर जनता की आवाज़ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इसे गंभीरता से लेना चाहिए. लोकतंत्र की रक्षा की आवश्यकता पर बल : मनोज झा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र की रक्षा की आवश्यकता को बल दिया और मणिपुर की स्थितियों पर सरकार से तत्काल ध्यान देने की अपील की. इस दौरान मौके पर स्थानीय राजद के दर्जनों नेता भी उपस्थित थे.
Article Advertisement
Seemanchal
'मणिपुर में लोकतंत्र की भद्द पिटवाने के लिए केंद्र जिम्मेदार', अररिया में केंद्र पर बरसे मनोज झा - MANOJ JHA
'मणिपुर में लोकतंत्र की भद्द पिटवाने के लिए केंद्र जिम्मेदार', अररिया में केंद्र पर बरसे मनोज झा - MANOJ JHA राजद सांसद मनोज झा ने मणिपुर में लोकतंत्र की बहाली की आवश्यकता जताई साथ ही वक्फ बिल पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा- अररिया : राजद के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज झा ने मणिपुर की वर्तमान स्थिति

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
