अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Entertainment

Ramayan: ‘रामायण’ की ‘सीता’, दीपिका चिखलिया ने शेयर की ऑनस्क्रीन बहनों संग फोटो, गर्ल पावर का दिया मैसेज

देश में लगे लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर की ‘रामायण’ को खूब पसंद किया जा रहा है। जिस तरह पुराने दौर में इसे दर्शकों का प्यार मिला था, उसी तरह इस समय भी देखने को मिल रहा है। दूरदर्शन की टीआरपी में भी उछाल आया है। दर्शक अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए ट्विटर पर मीम्स शेयर कर रहे हैं। अब ‘रामायण’ की ‘सीत

Ramayan: ‘रामायण’ की ‘सीता’, दीपिका चिखलिया ने शेयर की ऑनस्क्रीन बहनों संग फोटो, गर्ल पावर का दिया मैसेज

Article Advertisement

देश में लगे लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर की ‘रामायण’ को खूब पसंद किया जा रहा है। जिस तरह पुराने दौर में इसे दर्शकों का प्यार मिला था, उसी तरह इस समय भी देखने को मिल रहा है। दूरदर्शन की टीआरपी में भी उछाल आया है। दर्शक अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए ट्विटर पर मीम्स शेयर कर रहे हैं। अब ‘रामायण’ की ‘सीता’ ने दर्शकों को एक और सरप्राइज दिया है। दरअसल, दीपिका चिखलिया ने दर्शकों के साथ अपनी ऑनस्क्रीन बहनों की एक फोटो शेयर की हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि ‘सीता’ अपनी बहनों के साथ नजर आ रही हैं। दीपिका चिखलिया ने दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। वह फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं कि सीता जी अपनी बहनों के साथ #girlpower। यह फोटो ‘रामायण’ के सेट का है। आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने टेलीविजन और फिल्म में अपना हाथ आजमाकर पॉलिटिक्स में कदम रखा था। ‘रामायण’ में ‘सीता’ का इनका किरदार दर्शकों ने काफी पसंद किया था। और उनकी छवी लोगों के जहन में ‘सीता’ के रूप में उतरी थी। दीपिका ने साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से वड़ोदरा से लोकसभा इलेक्शन लड़ा था। और जीतने के बाद सांसद सीट अपने नाम की थी दीपिका ने हाल ही में एक पुरानी फोटो भी शेयर की थी, जिसमें उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलके आडवाणी संग देखा जा सकता था। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि तब, जब मैं बड़ौदा (वड़ोदरा) सीट से इलेक्शन लड़ रही थी। सीधे हाथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं और उनके साथ ही एलके आडवाणी, मैं और नलिन भट्ट (इलेक्शन के इंचार्ज)। इसके साथ ही फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने प्रधानमंत्री जी को टैग भी किया है। बताते चलें कि दीपिका चिखलिया को आखिरी बार फिल्म ‘बाला’ में यामी गौतम की मां के किरदार में देखा गया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए थे।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read