अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

किशनगंज में बदला स्कूलों का समय, रमजान को लेकर लिया गया फैसला

किशनगंज में रमजान को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष गुप्ता ने आदेश जारी कर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे स्कूलों का संचालन करने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बिहार सरकार की तरफ से सरकारी दफ्तरों में काम करन

किशनगंज में बदला स्कूलों का समय, रमजान को लेकर लिया गया फैसला

Article Advertisement

किशनगंज में रमजान को लेकर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष गुप्ता ने आदेश जारी कर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे स्कूलों का संचालन करने का निर्देश दिया है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बिहार सरकार की तरफ से सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया था. इसके बाद अब राज्य के किशनगंज जिले में सरकारी स्कूलों में भी रमजान के महीने को लेकर क्लास टाइम में बड़ा बदलाव किया गया है. मुस्लिम बहुल इलाके के लिए फैसला दरअसल, मुस्लिम समुदाय में रमजान के महीने को परम पवित्र मानता है. रमजान के शुरू होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं. आपको बता दें कि बिहार का किशनगंज इलाका मुस्लिम बहुल इलाका है और इसी को ध्यान में रखते हुए इस जिले के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों के क्लास टाइमइंग में बड़ा बदलाव किया गया है. आपको बता दें कि पहले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों संचालन का समय 9 बजे से लेकर 4 बजे तक का था. अब इसे बदलकर 8 से 3 बजे तक कर दिया गया है. DM ने जारी किया नोटिस DM द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि सरकार के प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के पत्रांक 5267, दिनांक 17 मार्च 2023 तथा अध्यक्षा, जिला परिषद्, किशनगंज के पत्रांक 16, दिनांक 21 मार्च 2013 के द्वारा दिए गए अनुरोध पत्र पर विचार के बाद यह निर्णय लिया गया है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read