रामगढ़/नालंदा: झारखंड के रामगढ़ ज़िले में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के नालंदा ज़िले के 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के छह सदस्य, पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी लोग एक स्कॉर्पियो में सवार होकर रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।
रामगढ़ हादसा: पत्नी की शिक्षक नौकरी की खुशी में रजरप्पा जा रहे नालंदा के 13 लोगों की मौत

Article Advertisement
Article Advertisement
रात करीब 2 बजे हुआ हादसा
हादसा रांची-पटना हाईवे (NH-33) पर कुजू ओपी क्षेत्र के पैंकी गांव के पास रात करीब 2 बजे हुआ। तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो (BR 21P 6331) एक भारी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्री अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया।
करीब 2:30 बजे सभी को रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग नालंदा ज़िले के रहने वाले थे।
खुशी का सफर बना मातम
सभी लोग नालंदा ज़िले के बेन थाना क्षेत्र के जंघारो गांव के रहने वाले थे। गांव के विवेकानंद, जो मां सरस्वती विद्या मंदिर नाम का स्कूल चलाते हैं, अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ पूजा करने निकले थे। उनकी पत्नी अमृता कुमारी का हाल ही में बिहार में शिक्षक के पद पर चयन हुआ था। इसी खुशी में पूरा परिवार मां छिन्नमस्तिका के दरबार में माथा टेकने जा रहा था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।
स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें विवेकानंद, उनकी पत्नी, दो बेटे, एक बेटी, मां, कई रिश्तेदार और दो ड्राइवर शामिल थे। ड्राइवर चंदन कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
भारी वाहन की तलाश
रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि मरने वालों में पांच महिलाएं और दो बच्चे हैं, जिनमें एक बच्ची है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद भारी वाहन मौके से भाग गया, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। रामगढ़ डीसी ऋतुराज और एसपी ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया।
कुजू ओपी के एसआई आर.एन. शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। रामगढ़ पुलिस शवों को जंघारो गांव तक पहुंचाएगी।
प्रधानमंत्री ने किया मुआवज़े का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए हर मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शोक जताया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
एक साथ 13 मौतों की खबर से जंघारो गांव में मातम पसरा है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
INDIA गठबंधन को बड़ा झटका: सोनिया-राहुल के मनाने के बावजूद परिसीमन बिल का समर्थन करेगी DMK, स्टालिन बोले- "हमारे लिए तमिलनाडु पहले

India
ओडिशा के CM मोहन माझी और पूर्व CM नवीन पटनायक ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ; 53 गेंदों में 204 रन की पारी पर देशभर से बधाइयां, भारत-ए ने UAE को 7 विकेट से रौंदा

India
तमिलनाडु: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी के 'दीपथून' पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; पुलिस से झड़प, करीब 300 लोगों पर FIR

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी पर SSB का शिकंजा: जोगबनी में 10 लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार, मधुबनी में 405 लीटर नेपाली शराब ज़ब्त

Seemanchal
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा के पास गलगलिया में SSB ने 30 मवेशियों से लदा ट्रक पकड़ा, छह लोग गिरफ्तार; अरुणाचल ले जाए जा रहे थे पशु
Trending News
कार्तिक पूर्णिमा की सुबह कांपी धरती: नेपाल के कोशी में 5.3 तीव्रता का भूकंप, पटना से सीमांचल तक महसूस हुए झटके; सहमे लोग घरों से बाहर निकले
26 views
#2नौकरी अलर्ट: बिहार में सरकारी नौकरी के कई मौके, रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती की आखिरी तारीख 25 नवंबर; जीविका में 57,500 रुपये तक की नौकरी, स्वास्थ्य विभाग में 11 हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्ती जल्द
25 views
#3एशिया कप राइज़िंग स्टार्स: पाकिस्तान-ए ने नेपाल को 96 रन से रौंदा, ग्रुप-बी में अजेय रहकर टॉप पर; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ंत, भारत-ए का सामना श्रीलंका से
24 views
#4पहलगाम हमले से पहले चीनी सैटेलाइट्स की 'संदिग्ध चाल': 37 बार बदली कक्षा, हमले से 6 दिन पहले इलाके के ऊपर से दोगुनी बार गुज़रा एक सैटेलाइट; बेंगलुरु की कंपनी दिगंतारा के विश्लेषण में खुलासा
23 views
#5बेगूसराय में कांग्रेस नेता की गाड़ी पर फायरिंग निकली 'फिक्स', पुलिस का दावा: बॉडीगार्ड और हथियार लाइसेंस पाने के लिए ज़िला उपाध्यक्ष कुमार गौरव ने खुद रची साज़िश; 3 आरोपी गिरफ्तार
22 views
#6अररिया में मासूम की मौत के बाद भड़का आक्रोश, पुलिस पर पथराव और आगजनी; पांच जवान घायल
19 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15265 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8237 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6793 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6039 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5680 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5275 views
