पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच रामनवमी (Ramnavmi) समारोह के दौरान हावड़ा में हुई सांप्रदायिक हिंसा (Communal Violence) ने नए सिरे से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया है. हिंसा की जांच पश्चिम बंगाल सरकार ने आपराधिक जांच विभाग (CID) को सौंप दी है. जिले में पथराव की ताजा घटनाओं के बाद शुक्रवार को हावड़ा में भी निषेधाज्ञा लागू कर दी गई. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata banerjee) पर पथराव करने वालों को बचाने का आरोप लगाया है, तो तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए समाज का ध्रुवीकरण करने की भाजपा की साजिश है. न्याय देने के बजाय पत्थरबाजों को क्लीन चिट 'ममता' केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. स्मृति ईरानी ने उन पर जुलूस के दौरान पथराव करने वालों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया. ईरानी ने कहा, 'हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव हुआ. न्याय देने के बजाय ममता बंदोपाध्याय (बनर्जी) ने पत्थरबाजों को क्लीन चिट दे दी, जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया और रामनवमी की शोभा यात्रा पर हमला किया.' उन्होंने कहा, 'सवाल यह है कि ममता कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी?' हिंदुओं पर हमले होते रहते हैं और ममता चुप रहती हैं ईरानी ने आगे कहा, 'यह पहली घटना नहीं है, जो ममता बनर्जी के कार्यकाल में हुई है. इससे पहले 2022 में लक्ष्मी पूजा पर जब दलित पूजा कर रहे थे, तो उन पर हमला किया गया था. उस समय भी वह चुप रहीं.' गौरतलब है कि गुरुवार को रामनवमी के जश्न के बीच हावड़ा में दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई वाहनों में आग लगा दी गई. जुलूस के दौरान दंगाइयों ने सार्वजनिक और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी. रामनवमी समारोह के दौरान हावड़ा में हुई हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग को जांच सौंप दी है. पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी सुनील चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने जांच शुरू कर दी है. ममता का हिंसा के लिए भाजपा और दक्षिणपंथी संगठनों पर आरोप इधर ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि रामनवमी के जुलूस के दौरान हावड़ा के काजीपारा इलाके में हुई हिंसा के पीछे न तो हिंदू थे और न ही मुसलमान, बल्कि भाजपा और अन्य दक्षिणपंथी संगठन थे. उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की. तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि शांति और सामंजस्य को खत्म करने के भगवा खेमे के दीर्घकालिक प्रयास के तहत पुलिस की अनुमति के बिना जुलूस निकाला गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि खुफिया जानकारी से पता चला है कि काजीरापा में हिंसा भाजपा द्वारा रची गई एक गहरी साजिश थी, जो लोगों को राजनीतिक लाभ के लिए धर्म के आधार पर विभाजित करना चाहती है. गृह मंत्री अमित शाह भी हैं सक्रिय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बात की और हावड़ा में हिंसा भड़कने की स्थिति का जायजा लिया. शाह ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को भी फोन किया और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हावड़ा में रामनवमी समारोह के दौरान हुई हिंसा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की थी. रामनवमी समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई हिंसा के बाद राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर मामले की एनआईए जांच और हिंसा प्रभावित क्षेत्र में केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की मांग की.
World
Ramnavami Violence: ममता दीदी पर स्मृति ईरानी का करारा हमला, कहा- पत्थरबाजों को दी क्लीन चिट
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच रामनवमी (Ramnavmi) समारोह के दौरान हावड़ा में हुई सांप्रदायिक हिंसा (Communal Violence) ने नए सिरे से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया है. हिंसा की जांच पश्चिम बंगाल सरकार ने आपराधिक जांच विभाग (CID)

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
यूरोप में बम धमकियों से हवाई यात्रा प्रभावित, कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग; जांच में नहीं मिला विस्फोटक

World
AI शेयरों में भारी गिरावट से दुनिया के बाजारों में हड़कंप, जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार धड़ाम

World
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजर

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
21 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण
20 views
#4प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#5छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
19 views
#6जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15235 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
