अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

रणजी ट्रॉफी 2019: चेतेश्वर पुजारा ने जमाया शानदार दोहरा शतक, नाम किए खास रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी 2019: चेतेश्वर पुजारा ने जमाया शानदार दोहरा शतक, नाम किए खास रिकॉर्ड भारत के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा के दोहरे शतक और शेल्डन जैक्सन के साथ उनकी विशाल शतकीय साझेदारी से सौराष्ट्र ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी सात विकेट पर 581 रन बनाने के बा

रणजी ट्रॉफी 2019: चेतेश्वर पुजारा ने जमाया शानदार दोहरा शतक, नाम किए खास रिकॉर्ड

Article Advertisement

रणजी ट्रॉफी 2019: चेतेश्वर पुजारा ने जमाया शानदार दोहरा शतक, नाम किए खास रिकॉर्ड भारत के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा के दोहरे शतक और शेल्डन जैक्सन के साथ उनकी विशाल शतकीय साझेदारी से सौराष्ट्र ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी सात विकेट पर 581 रन बनाने के बाद घोषित की।

Article Advertisement

पुजारा (248) और जैकसन (161) ने तीसरे विकेट के लिए 294 रन की साझेदारी की। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे प्रेरक मांकड़ (नाबाद 86) ने भी शतक जड़ा। पुजारा आज 162 जबकि जैकसन 99 रन से आगे खेलने उतरे। पुजारा ने 390 गेंद का सामना करते हुए 24 चौके और एक छक्का मारा जबकि जैकसन ने 299 गेंद की पारी में सात चौके और छह छक्के जड़े। कर्नाटक की ओर से जगदीश सुचित, पवन देशपांडे और प्रवीण दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए। कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (00) का विकेट गंवाकर एक विकेट पर 13 रन बनाए। कर्नाटक की टीम अभी सौराष्ट्र से 568 रन से पीछे है। अपनी दोहरी शतकीय पारी के दौरान पुजारा ने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पुजारा रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सात डबल सेंचुरी जड़ने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं। अजय शर्मा और पारस डोगरा ने उनसे ज्यादा दोहरे शतक जड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपने 6 हजार रन भी पूरे कर लिए। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read