अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Ration Card: अब इन लोगों के राशन कार्ड पर चलेगी कैंची, फ्री राशन से किये जाएंगे वंचित

Free Ration Card: प्रधानमंत्री गरीब अन्नमुलन योजना (Pradhan Mantri Garib Annamulan Yojana) के लाभार्थियों के लिए दुखद खबर है, क्योंकि जो लोग फर्जी तरीके से योजना का लाभ ले रहे हैं. उनके कार्ड चिंहित करने का काम चल रहा है. अकेले उत्तर प्रदेश से लगभग 10 लाख के आस-पास चिंहित किये गए हैं. जानकारी के मुत

Ration Card: अब इन लोगों के राशन कार्ड पर चलेगी कैंची, फ्री राशन से किये जाएंगे वंचित

Article Advertisement

Free Ration Card: प्रधानमंत्री गरीब अन्नमुलन योजना (Pradhan Mantri Garib Annamulan Yojana) के लाभार्थियों के लिए दुखद खबर है, क्योंकि जो लोग फर्जी तरीके से योजना का लाभ ले रहे हैं. उनके कार्ड चिंहित करने का काम चल रहा है. अकेले उत्तर प्रदेश से लगभग 10 लाख के आस-पास चिंहित किये गए हैं. जानकारी के मुताबिक फर्जी तरीके से योजना का लाभ लेने वालों के कार्ड रद्द किये जाएंगे. क्योंकि पता चला है कि योजना में बड़ा घाल-मेल चल रहा है. जो लोग वास्तव में फ्री राशन के लिए पात्र भी नहीं है. ऐसे लोग भी फ्री राशन वितरण प्रणाली (free ration distribution system) के तहत लाभ ले रहे हैं..   केवल पात्र लोगों को मिलेगा फ्री राशन का लाभ जानकारी के मुताबिक, फ्री राशन वितरण के मानकों में बदलाव को लेकर राज्‍यों के साथ बैठक की योजना बनाई जा रही है. राज्‍यों द्वारा दिए गए सुझाव के आधार पर मानक रिवाइज किये जाएंगे. बताया जा रहा है कि फ्री राशन की बंदरबांट खत्म करने की प्लानिंग सरकार की है. ताकि कोई भी पात्र फ्री राशन से वंचिंत न रहे. नए मानक लागू होने के बाद केवल पात्र व्‍यक्तियों को ही लाभ मिलेगा. क्योंकि अभी तक करोड़ों लोग ऐसे हैं जो वास्तव में फ्री राशन के पात्र ही नहीं है. कार्ड पोर्टेबल्टी भी शुरू खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के मुताबिक अब तक 'वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना को गंभीरता से लागू करने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है. करोड़ों लाभार्थी यानी एनएफएसए (NFSA) के तहत आने वाली 86 फीसदी आबादी इस योजना का लाभ ले रही है. प्रति माह करीब 1.5 करोड़ लोग एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर जाकर फ्री राशन का लाभ ले रहे हैं. कई राज्यों में तो राशन कार्ड पोर्टेबल्टी का लाभ लेना लोगों ने शुरू कर दिया है...

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read