अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

RCB Vs CSK: 18 रन, 11 बॉल…सीएसके-आरसीबी कैसे करेंगी प्लेऑफ में क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण

RCB Vs CSK: 18 रन, 11 बॉल…सीएसके-आरसीबी कैसे करेंगी प्लेऑफ में क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण IPL 2024 RCB vs CSK: आरसीबी और सीएसके के बीच बेंगलुरु में होने वाले मैच को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं। ऐसे में दोनों टीमों के पास लीग में आगे बढ़ने का मौका है। अपने आ

RCB Vs CSK: 18 रन, 11 बॉल…सीएसके-आरसीबी कैसे करेंगी प्लेऑफ में क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण

Article Advertisement

RCB Vs CSK: 18 रन, 11 बॉल…सीएसके-आरसीबी कैसे करेंगी प्लेऑफ में क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण IPL 2024 RCB vs CSK: आरसीबी और सीएसके के बीच बेंगलुरु में होने वाले मैच को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं।

Article Advertisement

ऐसे में दोनों टीमों के पास लीग में आगे बढ़ने का मौका है। अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। ज्यादातर टीमों के 13 मुकाबले पूरे हो चुके हैं। सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद के पास ही दो मुकाबले बचे हैं। जिन्हें प्लेऑफ के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 18 मई को बेंगलुरु में होने वाला मुकाबला भी निर्णायक साबित हो सकता है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं। ऐसे में कौनसी टीम किस समीकरण के साथ क्वालीफाई कर सकती है, आइए जानते हैं। सीएसके के पास तीन रास्ते पहले बात चेन्नई सुपर किंग्स की। सीएसके पॉइंट्स टेबल में 13 में से 7 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। सीएसके के पास 14 पॉइंट और +0.528 की नेट रन रेट है। सीएसके को यदि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो आरसीबी के खिलाफ मैच जीतना होगा। या फिर ये उम्मीद करनी होगी कि ये मैच बेनतीजा रहे। इससे दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल जाएगा और सीएसके 15 पॉइंट के साथ क्वालीफाई कर सकती है। CSK Playoff Chances इसके साथ ही दूसरा समीकरण सीएसके लिए ये है कि वह 18 से कम रन या 11 से कम बॉल बाकी रहते हारे। इसके साथ ही सीएसके के पक्ष में तीसरा समीकरण सनराइजर्स हैदराबाद का अपने दोनों मुकाबले हारना है। यदि सनराइजर्स को दोनों मुकाबलों में हार मिलती है तो सीएसके क्वालीफाई कर सकती है क्योंकि उसके पास अच्छी नेट रन रेट है, बशर्ते उसे आरसीबी से करारी हार न मिले।   आरसीबी के पास ये रास्ते अब बात करते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की। आरसीबी अभी 13 में से 6 मुकाबले जीतकर छठे स्थान पर है। उसके पास 12 पॉइंट और +0.387 की नेट रन रेट है। अगर आरसीबी को प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो सीएसके को 18 से ज्यादा रन या फिर 11 से ज्यादा बॉल बाकी रहते हराना होगा। rcb playoff chances इसके साथ ही दूसरा समीकरण ये है कि वह भले ही सीएसके के खिलाफ कम अंतर से जीते, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद अपने बाकी दो मैच हार जाए। इससे सीएसके और आरसीबी दोनों को फायदा होगा और वे प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती हैं। हालांकि सनराइजर्स का दोनों मुकाबले हारना मुश्किल लग रहा है। उसके बाकी दो मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ हैं। देखना होगा कि प्लेऑफ की बाकी दो टीमें कौनसी रहती हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read