बिहार में सोने की खदान खोजेंगे RCP सिंह!
बनाई ASA पार्टी, दिया PM को धन्यवाद साधा नीतीश पर निशाना RCP Singh formed ASA: पार्टी गठन के ऐलान के मौके पर आरसीपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया और शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि शराबबंदी के चलते बिहार के युवा दूसरे नशे के आदी हो रहे हैं।
RCP Singh formed ASA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी और बीजेपी में रह चुके आरसीपी सिंह ने नई पार्टी के गठन का ऐलान किया है।
आरसीपी सिंह ने पार्टी का नाम आप सबकी आवाज रखा है।
इसका शॉर्ट नेम ASA है।
पार्टी के ऐलान के मौके पर आरसीपी सिंह ने बिहार के प्राकृतिक संसाधनों की चर्चा की और कहा कि राज्य में दो जगहों पर सोने की खदान होने की पूरी संभावना है।
उन्होंने कहा कि अगर बिहार में सोने की खदान निकल जाए तो दिन बदल जाएंगे।
बिहार में दो जगह सोने की खदान होने की पूरी संभावना है।
इससे हमारे राज्य का विकास होगा और लोगों रोजगार मिलेगा।
आरसीपी सिंह अपनी पार्टी ASA के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।
उन्होंने कहा कि नई पार्टी में संगठन का चुनाव होगा।
ASA के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन बनाएंगे।
और 31 अक्तूबर 2024 से ही पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है।
एक कॉलिंग नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए लोग पार्टी के सदस्य बन पाएंगे।
नरेंद्र मोदी को धन्यवाद और नीतीश कुमार पर निशाना आरसीपी सिंह ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापन किया।
बीजेपी के पूर्व साथी ने कहा कि पार्टी का झंडा तीन रंगों से बना होगा।
इसमें हरा, पीला और नीले रंग की पट्टियां होंगी।
चुनाव आयोग की तरफ से सबकी आवाज पार्टी को चुनाव चिह्न जारी होने के बाद झंडे के पीले रंग वाले हिस्से पर काले रंग से निशान बनेगा।
वहीं नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, लेकिन स्थिति क्या है?
किसी से भी पूछ लीजिए।
उन्होंने कहा कि शराबबंदी के चलते युवा दूसरी तरफ जा रहे हैं।
हालांकि पार्टी की लॉन्चिंग के मौके पर आरसीपी सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया और अपनी बात रखकर निकल गए।
Article Advertisement
Politics
बिहार में सोने की खदान खोजेंगे RCP सिंह! बनाई ASA पार्टी, दिया PM को धन्यवाद साधा नीतीश पर निशाना
बिहार में सोने की खदान खोजेंगे RCP सिंह! बनाई ASA पार्टी, दिया PM को धन्यवाद साधा नीतीश पर निशाना RCP Singh formed ASA: पार्टी गठन के ऐलान के मौके पर आरसीपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया और शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के चलते बिहार के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
