अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

रियालिटी शो के कारण फिल्मों में भी डांस का स्तर ऊपर उठा है: शक्ति मोहन

डांस इंडिया डांस 2’ विजेता शक्ति मोहन का कहना है कि डांस आधारित रियलिटी शो ने कई डांसर और कोरियोग्राफरों को बड़े सपने देखने का मौका दिया है। उन्हें लगता है कि इन शो के कारण फिल्मों में भी डांस का स्तर ऊपर उठा है। इस बात को करीब एक दशक हो गए हैं जब उन्हें ‘डांस इंडिया डांस 2’ का विजेता घोषित किया गया

रियालिटी शो के कारण फिल्मों में भी डांस का स्तर ऊपर उठा है: शक्ति मोहन

Article Advertisement

डांस इंडिया डांस 2’ विजेता शक्ति मोहन का कहना है कि डांस आधारित रियलिटी शो ने कई डांसर और कोरियोग्राफरों को बड़े सपने देखने का मौका दिया है। उन्हें लगता है कि इन शो के कारण फिल्मों में भी डांस का स्तर ऊपर उठा है। इस बात को करीब एक दशक हो गए हैं जब उन्हें ‘डांस इंडिया डांस 2’ का विजेता घोषित किया गया था।

Article Advertisement

तब से बहुत सारे डांस आधारित रियलिटी शो आए। रियलिटी शो के विस्तार पर शक्ति ने कहा, “पिछले 10 सालों में यह कितना विस्तृत हुआ है, यह अविश्वसनीय है । मुझे लगता है कि इसने कई डांसर्स और कोरियोग्राफरों को बड़े सपने देखने के अवसर दिए हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से भारत ने डांसर्स को प्यार दिया है उनका समर्थन किया है वह अविश्वसनीय है। उन्होंने आगे कहा, “आज सभी चैनलों पर डांस से जुड़े बड़े रियलिटी शो आते हैं, जिसके जज पैनल में उद्योग के सबसे बड़े नाम शामिल किए जाते हैं। डांसर्स के पास अपनी प्रतिभा को दुनिया को दिखाने का एकमात्र जरिया इन शो में शामिल होना है। इन रियलिटी शो की बदौलत फिल्मों में भी डांसिंग का स्तर ऊंचा उठा है। यहां तक कि इन दिनों किसी गाने के लिए भी बॉलीवुड अभिनेता कठिन दिनचर्या का पालन करने लगे हैं उनके समय के और अब के शो के बीच के अंतरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, तब जब मैंने शुरुआत की थी, तो मुझे खुद से कुछ भी उम्मीद नहीं थी। मुझे पता था कि मैं डांस करना चाहती थी। हालांकि उस समय कोई रियलिटी शो नहीं होता था, हमारे पास यूट्यूब जैसा कोई प्लेटफॉर्म नहीं था, जहां से हम सीख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, “आजकल के डांसर इस बात को लेकर बहुत सजग हैं कि वे डांस के किस स्टाइल में जाना चाहते हैं। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read