अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

दिन में धूप से राहत, शाम ढलते ही ठंड से परेशानी

दिन में धूप से राहत, शाम ढलते ही ठंड से परेशानी शुक्रवार को धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। शाम ढलते ही ठंड व शीतलहर के प्रभाव से आम लोगों को कंपकंपी छूटने लगी। मौसम के मिजाज का इस तरह से बदलना कई तरह के रोगों का आमंत्रण देना साबित हो सकता है। शुक्रवार को सबह के साढ़े आठ बजे धूप निकल जान

दिन में धूप से राहत, शाम ढलते ही ठंड से परेशानी

Article Advertisement

दिन में धूप से राहत, शाम ढलते ही ठंड से परेशानी शुक्रवार को धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। शाम ढलते ही ठंड व शीतलहर के प्रभाव से आम लोगों को कंपकंपी छूटने लगी। मौसम के मिजाज का इस तरह से बदलना कई तरह के रोगों का आमंत्रण देना साबित हो सकता है।

Article Advertisement

शुक्रवार को सबह के साढ़े आठ बजे धूप निकल जाने से किसानों को अपने खेतों में सिंचाई सहित अन्य कार्य करने में सुविधा मिली। दैनिक कार्य करनेवाले मजदूर जिन्हे ठंड के कारण रोजगार नहीं उपलब्ध हो रहा था को खेतों में काम करने का अवसर मिला। सुबह में हल्के कोहरे छाया रहा लेकिन साढ़े सात बजे के बाद कोहरा छट गया तथा लोगों ने धूप सेवन का लाभ उठाया। पिछले एक पखवाड़े से घने कोहरे एवं शीतलहर के कारण लोग जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर जाने से कतरा रहे थे। मौसम का मिजाज बदलने के बाद एनएच 31 एवं स्टेट हाइवे पर विगत दिनों के अपेक्षा वाहनों का अधिक परिचालन देखा गया। शुक्रवार को शहर के एमजी रोड, बाटा चौक, गोलछा कटरा, न्यू मार्केट, अस्पताल रोड, मिरचाईबाड़ी सहित अन्य पथों पर लोगों का आवाजाही जारी रहा। अन्य दिनों के अपेक्षा समाहरणालय, विकास भवन, निबंधन कार्यालय एवं न्यायालय के आसपास लोगों का चहल पहल देखा गया। जबकि खरीदारों ने विभिन्न दुकानों पर खरीददारी की। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। HINDUSTAAN  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read