अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री फिर से हुई शुरू

प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री फिर से हुई शुरू जिले में प्रतिबंधित किए गए पॉलीथिन की बिक्री फिर शुरु हो गई है। नगर परिषद द्वारा छापेमारी अभियान में सुस्ती बरते जाने के कारण उजला व काला पालीथिन फिर दुकानदारों व लोगों के हाथों में दिखने लगा है। सब्जी विक्रेताओं, फलवालों से लेकर किराना व अन्य सामान बेचने

प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री फिर से हुई शुरू

Article Advertisement

प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री फिर से हुई शुरू जिले में प्रतिबंधित किए गए पॉलीथिन की बिक्री फिर शुरु हो गई है। नगर परिषद द्वारा छापेमारी अभियान में सुस्ती बरते जाने के कारण उजला व काला पालीथिन फिर दुकानदारों व लोगों के हाथों में दिखने लगा है।

Article Advertisement

सब्जी विक्रेताओं, फलवालों से लेकर किराना व अन्य सामान बेचनेवाले दुकानदारों द्वारा भी अब धड़ल्ले से इसका उपयोग किया जा रहा है। पहले चोरी छिपे इसका उपयोग होता था अब खुलेआम होने लगा है। दुकानदार भी कपड़े के थैले का कम पॉलीथिन का ज्यादा उपयोग करने लगे हैं। जिससे पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने के सपने पर प्रश्नचिन्ह लगने लगा है। शहर के डे मार्केट, लोहार पट्टी, मोतीबाग रोड स्थित सब्जी मंडी, धरमगंज, फल चौक, कैलटैक्स, पूरबपाली, पश्चिमपाली सहित अन्य जगहों पर उजला व काला पॉलिथिन में सामान देते दुकानदार व सब्जी विक्रता दिख जाते हैं। पॉलीथिन के उपयोग बढ़ने के कारण शहर के नाले फिर पॉलीथिन से जाम होने लगे हैं। हालांकि एक माह पूर्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मंजूर आलम ने शहर के मुख्य बाजारों में छापेमारी अभियान चला कर दुकानदारों से पॉलीथिन जब्त कर जुर्माना भी वसूला था। फिर मामला ठंडा पड़ते ही पॉलीथिन की बिक्री शुरु कर दी है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने लोगों से पॉलिथिन मुक्त शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की थी। लेकिन लोगों में अब भी जागरुकता का अभाव है। बता दें कि 23 दिसंबर से बिहार में पॉलिथिन पर प्रतिबंध के बाद तत्कालीन डीएम महेन्द्र कुमार के निर्देश पर छापेमारी के लिए छह सदस्यीय टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया था। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read