भारत की वापसी ने हमें भरोसा दिया कि हम भी ऐसा ही कर सकते हैं: एंडरसन बर्मिंघम, तीन जुलाई (भाषा) इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के अनुसार यहां चल रहे पांचवें टेस्ट में भारत की मजबूत वापसी से उनकी टीम को भी इसी तरह वापसी का भरोसा मिलेगा।
Sports
भारत की वापसी ने हमें भरोसा दिया कि हम भी ऐसा ही कर सकते हैं: एंडरसन
भारत की वापसी ने हमें भरोसा दिया कि हम भी ऐसा ही कर सकते हैं: एंडरसन बर्मिंघम, तीन जुलाई (भाषा) इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के अनुसार यहां चल रहे पांचवें टेस्ट में भारत की मजबूत वापसी से उनकी टीम को भी इसी तरह वापसी का भरोसा मिलेगा। एंडरसन ने साथ ही जोर दिया कि मेहमान टीम आक्रामक खेल

Article Advertisement
Article Advertisement
एंडरसन ने साथ ही जोर दिया कि मेहमान टीम आक्रामक खेलना जारी रखेगी।
दूसरे दिन के खत्म होने तक इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और उसका स्कोर पांच विकेट पर 84 रन था।
इससे वह भारतीय टीम से अब भी 332 रन से पिछड़ रही है।
भारतीय टीम भी शुरूआती दिन कुछ इसी तरह की स्थिति में थी और उसका स्कोर पांच विकेट पर 98 रन था।
एंडरसन ने दूसरे दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘हम भी उनकी तरह की स्थिति में हैं जिससे हमें भरोसा है कि हम भी ऐसा ही कुछ कर सकते हैं।
’’ भारत के लिये ऋषभ पंत (146) और रविंद्र जडेजा (104) ने शतक जड़कर और छठें विकेट के लिये 222रन की साझेदारी निभाकर पहली पारी में 416 रन बनाने में मदद की।
एंडरसन ने कहा, ‘‘हमें निचले क्रम में अपना काम करना है, हमें कुछ बड़ी भागीदारियां करनी होंगी और भारत पर दबाव बनाना होगा।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘और हमारा सबसे बेहतर ‘डिफेंस’ आक्रमण करना होगा।
’’ पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कप्तान बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड को इस तरह की मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला था।
एंडरसन ने कहा, ‘‘पिछले कुछ हफ्तों में हम इसी तरह की मुश्किल परिस्थिति में थे और हमने जिस तरह से तब प्रतिद्वंद्वी टीम को दबाव में लाने की कोशिश की थी, उसी तरह यहां भी करेंगे।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम स्केार बनाना चाहते हैं और मैच को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
हम यही करने की कोशिश करेंगे।
’’ एंडरसन ने 60 रन देकर पांच विकेट झटके थे।
लेकिन उन्होंने माना कि पंत की शानदार पारी ने लय भारत के पक्ष में कर दी।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वास्तव में लगा कि हमने कल सुबह और दोपहर में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी।
लेकिन पंत फिर शानदार पारी खेली।
’’ एंडरसन ने कहा, ‘‘वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, वह सभी तरह के शॉट खेलता है और वह इन्हें खेलने में जरा भी हिचकता नहीं है इसलिये उसे गेंदबाजी करना मुश्किल है।
’’ फिर कप्तान जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्राड पर 29 रन जोड़कर एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
ब्राड ने इस ओवर में अतिरिक्त सहित कुल 35 रन दिये।
एंडरसन ने कहा, ‘‘सामान्य दिन में इस तरह के शॉट में गेंद बल्ले से छूकर क्षेत्ररक्षक के हाथों में चली जाती है और अगर ऐसा होता तो कोई भी इस ओवर के बारे में बात नहीं करता।
लेकिन यह ओवर जिस तरह से गया, मुझे लगता है कि यह काफी दुर्भाग्यशाली रहा।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभार शीर्ष क्रम के बल्लेबाज को गेंदबाजी करना आसान हो सकता है।
लेकिन पुछल्ले गेंदबाजों के खिलाफ लय हासिल करना थोड़ा पेचीदा हो जाता है।
’’
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
